एक जमाने में बॉलीवुड में आर के स्टूडियो की होली को यादगार होली माना जाता था। लेकिन अब आर के स्टूडियो में होली की वह रौनक देखने को नहीं मिली। बॉलीवुड के कई सितारे होली का त्योहार अपने अपने तरीके से सेलिब्रेट करते हैं जहां पर बॉलीवुड के सितारों का जमावड़ा लगा रहता है। आज शबाना आजमी और जावेद अख्तर के घर पर बॉलीवुड के कई सितारे होली सेलिब्रेट करने पहुंचे।
Devoleena Bhattacharjee: शादी के बाद देवोलीना ने शाहनवाज संग मनाई पहली होली, वीडियो साझा कर लुटाया प्यार
2 of 4
अनूप सोनी, जूही बब्बर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शबाना आजमी और जावेद अख्तर हर साल जूहू स्थित अपने आवास पर होली पार्टी का भव्य आयोजन करते हैं, जहां पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शिरकत करती है। इस साल होली पार्टी के दौरान फरहान अख्तर अपनी पत्नी शिबानी डांडेकर, सतीश कौशिक, जूही बब्बर, अनूप सोनी, दिव्या दत्ता, अली फजल, ऋचा चड्ढा, महिमा चौधरी, निर्देशक आशुतोष गोवारिकर व अन्य लोग मौजूद रहे।
Lal Salaam: रजनीकांत की 'लाल सलाम' की शूटिंग शुरू, ऐश्वर्या की फिल्म में यह किरदार निभाएंगे थलाइवा
3 of 4
फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
चार साल तक एक दूसरे से डेट करने के बाद फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने पिछले साल 19 फरवरी 2022 को अपने खंडाला स्थिति फार्म हाउस पर शादी कर ली। पत्नी के साथ फरहान अख्तर की जहां होली का यह दूसरा सेलिब्रेशन हैं, वहीं अली फजल और रिचा चड्ढा शादी के बाद पहली बार होली की पार्टी में शरीक हुए हैं। अली फजल और रिचा चड्ढा ने पिछले साल 4 अक्टूबर 2022 को शादी के बंधन में बंधे।
Holi 2023: इस ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म में पहली बार खेली गई थी होली, रंग दिखाने के लिए मेकर्स ने अपनाई यह तकनीक
4 of 4
महिमा चौधरी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
होली के रंग में रंगे सभी सितारों ने एक दूसरे को रंग लगा कर होली की शुभकामनाएं दी। होली के भव्य पार्टी की मेजबानी शबाना आजमी और जावेद अख्तर कर रहे थे। इस अवसर पर सभी सितारों ने अपने फैंस को होली की शुभकामनाएं दी। होली का आयोजन शबाना आजमी और जावेद अख्तर के जुहू स्थित जानकी कुटीर के पास आवास में आयोजित किया गया था, जहां शाम तक बॉलीवुड के सितारों का आना जाना लगा रहा।
Ranbir Kapoor: 'मुझे लगा यह शैली खत्म हो चुकी है', रोमांटिक-कॉमेडी फिल्मों से दूर रहने पर बोले रणबीर