फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Devoleena Bhattacharjee celebrates first Holi after marriage husband Shanawaz Shaikh shares video

Devoleena Bhattacharjee: शादी के बाद देवोलीना ने शाहनवाज संग मनाई पहली होली, वीडियो साझा कर लुटाया प्यार

Tue, 07 Mar 2023 05:10 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 07 Mar 2023 05:10 PM IST
सार

देवोलीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस संग अपनी निजी जिंदगी से जुड़े अपडेट देती रहती हैं। आज होली मनाते हुए देवोलीना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है

विज्ञापन

विस्तार

टीवी जगत का लोकप्रिय अभिनेत्री गोपी बहू यानी देवोलीना भट्टाचार्जी अपनी शादी के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। आए दिन वह सोशल मीडिया पर अपने पति संग कुछ रोमांटिक तस्वीरें साझा करती रहती हैं। कभी-कभी देवोलीना अपनी तस्वीरों की वजह से ट्रोल्स का शिकार भी हो जाती हैं। हाल ही में, देवोलीना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पति शाहनवाज के साथ होली खेलते हुए वीडियो साझा किया है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो
देवोलीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस संग अपनी निजी जिंदगी से जुड़े अपडेट देती रहती हैं। आज होली मनाते हुए देवोलीना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपने पति शाहनवाज के साथ होली खेलती नजर आ रही हैं। यही नहीं, वीडियो में देवोलीना अबीर और गुलाल के साथ फूलों की होली भी खेलते नजर आ रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Devoleena Bhattacharjee (@devoleena)

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Devoleena Bhattacharjee (@devoleena)

 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूथ को समझनी होगी यह बात
वीडियो साझा कर देवोलीना ने कैप्शन में लिखा,  'हमारी तरफ से आप सभी को हैप्पी होली। सावधानी के साथ होली खेलिए और भगवान आप सभी को खुश रखे।' इससे पहले देवोलीना ने अपनी शादी के लेकर भी पोस्ट किया था और लिखा, 'मैं चाहती हूं कि यूथ इस बात को समझे कि सिर्फ एक खास दिन के लिए पैसे लुटाना और दुनियाभर का दिखावा करना बस एक बेवकूफी है। यह दिन आपके परिवार के आशीर्वाद मिलने से ही खास बनता है। आपके दोस्त आपके साथ होते हैं और आप एक परफेक्ट इंसान के साथ शादी करते हैं। हां हमने सारी रस्में की और हमें सच में बहुत मजा आया।'

Holi 2023: इस ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म में पहली बार खेली गई थी होली, रंग दिखाने के लिए मेकर्स ने अपनाई यह तकनीक
 

विज्ञापन

फैंस ने लुटाया खूब प्यार
देवोलीना की इस वीडियो को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, बेहद सादगी से भरी होली खेली आपने। सच में आप दोनों को साथ देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, कितनी प्यारी जोड़ी है, उससे भी ज्यादा इनकी बातें प्यारी है। देवोलीना ने  यूथ को बहुत ही सही मैसेज दिया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed