{"_id":"5c6e5a7abdec225eb65e0037","slug":"saumya-tandon-house-catch-fire-she-shares-the-photo-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सौम्या टंडन के घर में मच्छर मारने वाली मशीन से लगी आग, बाल-बाल बचा पूरा परिवार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सौम्या टंडन के घर में मच्छर मारने वाली मशीन से लगी आग, बाल-बाल बचा पूरा परिवार
Thu, 21 Feb 2019 01:31 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 21 Feb 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
saumya tandon
'भाबी जी घर पर हैं' सिरियल से पॉपुलर होने वाली एक्ट्रेस सौम्या टंडन हाल ही में मां बनी हैं । उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया था । बच्चे के साथ सौम्या और उनके पति की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं । अब सौम्या एक बड़ी वजह से चर्चा में आ गई हैं ।
Trending Videos
Saumya Tandon
दरअसल, सौम्या के घर में आग लग गई और उनका काफी नुकसान हुआ । सौम्या ने आग लगने की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को दी । सभी घरवाले ठीक हैं लेकिन एक्ट्रेस को मामूली जख्म आए हैं । सौम्या ने तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन भी लिखा ।
Lots of mistakes, was so rushed, ‘liquid repellent’ 🙊 https://t.co/dVxYytUZnz
— Saumya Tandon (@saumyatandon) February 21, 2019
सौम्या टंडन
उन्होंने कहा, 'मेरे घर में आग लग गई । इस हादसे से तीन चीजें सीखने को मिलीं। पहली ये कि बेड के पास कभी भी मच्छर मारने वाली कॉयल जलाकर नहीं सोना चाहिए । जब लिक्विड खत्म हो जाए तो उसे स्विच में लगाकर न रखें। ध्यान रखें कि कभी भी प्लग का कनेक्शन लूज नहीं होना चाहिए ।'
Lots of mistakes, was so rushed, ‘liquid repellent’ 🙊 https://t.co/dVxYytUZnz
— Saumya Tandon (@saumyatandon) February 21, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
Saumya Tandon
'तीसरी ये कि आग बुझाने वाले उपकरणों को हमेशा घर में रखना चाहिए और उन्हें चलाना भी सीखें ।' इसके बाद एक्ट्रेस ने एक और ट्वीट किया और लिखा- बहुत सारी गलतियां, इतनी जल्दबाजी की गईं,‘liquid repellent’ ।फैंस ने सौम्या को अपना ध्यान रखने की सलाह दी ।
विज्ञापन
Saumya Tandon
बता दें कि हाल ही में सौम्या ने अपने बेटे का नाम रिवील किया था । उन्होंने बताया कि बेटे का नाम 'मिरान' रखा है । प्रेग्नेंसी के चलते सौम्या ने काफी समय से शो से ब्रेक लिया हुआ है । इसके अलावा सौम्या फिल्म 'जब वी मेट' में नज़र आ चुकी हैं ।
