बता दें कि कुछ ही दिन पहले प्री स्क्रीनिंग के बाद सारा इस फिल्म को लेकर काफी कॉन्फिडेंट थीं, पर इसका मतलब यह नहीं कि वह फिल्म की प्रमोशन करना बंद कर दें। फिल्म के रिलीज होने के बाद भी इसकी स्टारकास्ट लगातार प्रमोशन में जुटी हुई है। बता दें कि फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है और सारा की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्हें डेब्यू फिल्म केदारनाथ में देखा गया था।
इससे पहले सारा ने कहा कि मेरी मां और भाई ने फिल्म सिम्बा देखी और वो दोनों अलग प्रकृति के हैं लेकिन दोनों ही मेरी फिल्म देख हंसे और खूब इन्जॉय भी किया, मैं बहुत खुश हैं, मैंने भी फिल्म देखी है और मुझे पूरा यकीन है कि यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस देगी। बता दें कि इससे पहले रणवीर सिंह मुंबई के सिनेमा घर की छत पर जमकर नाचे थे। इस दौरान वह फिल्म के लिए दर्शकों का रिएक्शन जानने गए थे।
वहीं, रोहित ने भी फिल्म को लेकर बताया कि दीपिका फिल्म को देखकर काफी खुश हुई और बहुत इन्जॉय भी किया। उन्होंने आगे कहा कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कितना फायदा होगा इसका तो कोई अंदाजा नहीं है लेकिन मैंने पूरी कोशिश कर फिल्म बनाई है। रोहित ने आगे बताया कि यह उनकी फिल्म महिला-ओरिएंटेड एक्शन फिल्म है।
रोहित ने आगे कहा कि फिल्म आपको रुलाएगी भी और हंसाएगी भी। मैं यह नहीं कह रहा कि यह कोई मुगल ए आजम फिल्म है, लेकिन यह आपको और भी आगे तक ले जाएगी। आप ताली बजाओगे, रोओगे और भावुक भी हो जाओगे। बता दें कि हाल ही में फिल्म की लीड एक्ट्रेस सारा अली खान मां अमृता सिंह के साथ फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग पर एक साथ दिखाई दिए थे। साथ में सारा के भाई इब्राहिम भी यहां पहुंचे थे ।