सारा अली खान पिछले दिनों न्यूयॉर्क में थीं जहां की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। छुट्टियां बिताने के बाद सारा वापस मुंबई लौट आई हैं और काम में बिजी हो गई हैं। इस दौरान सारा को एक ऑटो में स्पॉट किया गया है।
लग्जरी गाड़ी नहीं ऑटो में सारा अली खान हुईं स्पॉट, फोटोग्राफर्स को देख पूछा ये सवाल
सारा जब भी फोटोग्राफर्स के सामने आती हैं बहुत ही प्यार से मिलती हैं। यही नहीं उनके 'नमस्ते' कहने का अंदाज भी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है। एक बार फिर से मुंबई के जुहू इलाके में सारा को देखा गया। जहां फोटोग्राफर्स को देखते ही सारा पूछती हैं कि 'आपको कैसे पता चला कि मैं यहां पर हूं।'
@saraalikhan95 #SaraAliKhan snapped at juhu #today #mumbai #yogenshah @yogenshah_s
A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on
सारा अपनी एक दोस्त के साथ ऑटो में पहुंची थीं जहां वो ऑटोवाले को पैसे देते हुए नजर आईं। लुक की बात करें तो सारा ने लाइट ब्लू कलर के टॉप के साथ शॉर्ट्स पहने थे।
A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on
हाल ही में सारा और अमृता के साथ इब्राहिम अली खान फिल्म देखने पहुंचे थे। सारा, इब्राहिम और अमृता की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। तस्वीरों में सारा ट्रेडिशनल येलो ड्रेस में दिख रही हैं जबकि इब्राहिम कैजुअल लुक में ब्लैक टी-शर्ट और शॉर्ट्स में दिख रहे हैं।
सारा और इब्राहिम ने पेपराजी को इस दौरान पोज दिए। वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा फिल्म लव आज कल के सीक्वल में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म को अगले साल वैलेंटाइन्स डे के मौके पर रिलीज किया जाएगा।