Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Guru Nanak Jayanti 2026: Akshay Kumar Shilpa Shetty Kundra Shehnaaz Gill celebs extend wishes on Gurpurab

गुरु पर्व 2026: सितारों ने दी शुभकामनाएं, मत्था टेकने गुरुद्वारा पहुंचीं शहनाज गिल, शिल्पा शेट्टी ने दी सेवा

Tue, 24 Nov 2026 06:48 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 24 Nov 2026 06:48 PM IST
सार

  • Guru Nanak Jayanti 2026: श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर सितारों ने शुभकामनाएं दीं।
  • अभिनेत्री शहनाज गिल प्रकाशोत्सव के अवसर पर गुरुद्वारा पहुंची और मत्था टेका।
  • अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने लंगर सेवा दी। कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर शुभकामना संदेश शेयर किए।

विज्ञापन
Guru Nanak Jayanti 2026: Akshay Kumar Shilpa Shetty Kundra Shehnaaz Gill celebs extend wishes on Gurpurab
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा-शहनाज गिल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

आज 24 नवंबर को प्रकाश पर्व देशभर में मनाया जा रहा है। सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व (जन्मदिवस) के अवसर पर कई फिल्मी सितारों ने शुभकामना दी हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

Guru Nanak Jayanti 2026: Akshay Kumar Shilpa Shetty Kundra Shehnaaz Gill celebs extend wishes on Gurpurab
गुरु पर्व पर शहनाज गिल पहुंचीं गुरुद्वारा - फोटो : इंस्टाग्राम

शहनाज गिल ने गुरुद्वारा में मत्था टेका
अभिनेत्री शहनाज गिल ने गुरु पर्व को पूरे उल्लास और उत्साह के साथ मनाया है। वे इस उपलक्ष्य में गुरुद्वारा गईं। वहां उन्होंने मत्था टेका और प्रार्थना की। अभिनेत्री ने कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'सभी को गुरु पर्व की शुभकामनाएं'।

विज्ञापन
विज्ञापन

Guru Nanak Jayanti 2026: Akshay Kumar Shilpa Shetty Kundra Shehnaaz Gill celebs extend wishes on Gurpurab
गुरु पर्व पर शहनाज गिल पहुंचीं गुरुद्वारा - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री ने गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ किया
शहनाज गिल गुरु नानक जयंती पर गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ करती नजर आईं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'सभी सिखों को गुरु ग्रंथ का पालन करने का आदेश दिया गया है'।

विज्ञापन

Guru Nanak Jayanti 2026: Akshay Kumar Shilpa Shetty Kundra Shehnaaz Gill celebs extend wishes on Gurpurab
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

शिल्पा शेट्टी ने दी सेवा
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी गुरु पर्व की शुभकामना देते हुए पोस्ट शेयर किया है। वे अपने पति राज कुंद्रा के साथ लंगर सेवा करती नजर आईं। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे सभी लोगों के साथ मिलकर भोजन प्रसाद वितरित कर रही हैं।

अक्षय कुमार ने दी शुभकामना
अभिनेता अक्षय कुमार ने भी प्रकाश पर्व पर शुभकामना दी है। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है।  

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने भी गुरु पर्व की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की है। इसके अलावा अंगद बेदी ने भी प्रकाशोत्सव की बधाई दी है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed