{"_id":"6b057de38c830c2b1708b350","slug":"brahmastra-2-ayan-mukerji-reveals-why-they-didnt-shoot-sequel-with-the-first-part-2026-11-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अयान मुखर्जी: क्यों पहले ही पार्ट के साथ शूट नहीं किया 'ब्रह्मास्त्र' का सीक्वल? निर्देशक ने बजट पर कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अयान मुखर्जी: क्यों पहले ही पार्ट के साथ शूट नहीं किया 'ब्रह्मास्त्र' का सीक्वल? निर्देशक ने बजट पर कही ये बात
Tue, 24 Nov 2026 05:37 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Tue, 24 Nov 2026 05:37 PM IST
सार
- Brahmastra Part 2: फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन-शिवा' 2022 में रिलीज हुई थी
- इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है।
- अब रिलीज के करीब 4 साल बाद अयान ने इसके दूसरे पार्ट पर बड़ी जानकारी दी है।
विज्ञापन
अयान मुखर्जी-रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@ayan_mukerji
विस्तार
फिल्ममेकर अयान मुखर्जी इन दिनों अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सीक्वल को लेकर चर्चा में हैं। अब अयान ने 'ब्रह्मास्त्र 2' को लेकर अपनी योजनाओं के बारे में बात की है।
'ब्रह्मास्त्र 2' को और भारतीय बनाना चाहते हैं अयान
अयान मुखर्जी सोमवार को गोवा में आयोजित 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में शामिल हुए। यहां उन्होंने 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर अपनी बात रखी।
अयान ने कहा, 'ब्रह्मास्त्र के साथ सफर थोड़ा मुश्किल रहा। फिल्म में कुछ ऐसी चीजें थीं, जिन्हें लोगों ने बहुत पसंद किया, लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी थीं, जो उन्हें पसंद नहीं आईं। मुझे नहीं लगता कि दर्शक किसी फिल्म को असफल करते हैं... वे किसी फिल्म में जो महसूस करते हैं, आपको हमेशा उसका सम्मान करना चाहिए, भले ही वह आपके पक्ष में न हो। हमारे दर्शक बहुत समझदार हैं। अगर उन्हें कुछ चीजें पसंद नहीं आईं, तो हमें अपनी कहानी कहने के तरीके में निश्चित रूप से सुधार करना होगा।'

Trending Videos
अयान मुखर्जी
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
'हैरी पॉटर' और 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' से प्रभावित थी पहली फिल्म
अयान ने बताया कि 'ब्रह्मास्त्र' का पहला पार्ट बनाते समय उनके दिमाग में हॉलीवुड की फैंटेसी फिल्मों का काफी प्रभाव था।
उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि हम 'ब्रह्मास्त्र 2' को और भी ज्यादा भारतीय बना पाएंगे। जब मैंने खास तौर पर 'ब्रह्मास्त्र' पर काम शुरू किया था, तो शुरुआत में मेरे दिमाग में कुछ पश्चिमी प्रभाव थे। क्योंकि पश्चिम की कुछ ऐसी कहानियां थीं, जिन्हें मैं पसंद करता था, जैसे 'हैरी पॉटर' और 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स'।'

'ब्रह्मास्त्र'
- फोटो : इंस्टाग्राम @ brahmastrafilm
क्यों एक साथ शूट नहीं हो सके तीनों पार्ट
अयान मुखर्जी ने यह भी बताया कि फिल्म के तीनों पार्ट की शूटिंग एक साथ क्यों नहीं की गई। निर्देशक ने कहा, 'हर निर्माता और निर्देशक की टीम की परिस्थितियां और बजट अलग-अलग होते हैं। हम 'ब्रह्मास्त्र' के पहले पार्ट के साथ ही दूसरा पार्ट बनाना अफोर्ड नहीं कर सकते थे। हमने इसके बारे में सोचा जरूर था, लेकिन दूसरा कदम उठाने के लिए हमें पहले पार्ट की सफलता और उसके अनुभव की जरूरत थी।'
'ब्रह्मास्त्र' के बारे में
ये भी पढ़ें- अयान मुखर्जी: 'बहुत मेहनत की, लेकिन...', 'वॉर 2' को लेकर छलका निर्देशक का दर्द, फ्लॉप होने पर कही ये बात

- बता दें कि 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर ने शिवा और आलिया भट्ट ने ईशा का किरदार निभाया था।
- फिल्म में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान भी खास भूमिकाओं में नजर आए थे।
- फिल्म ने दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी, हालांकि इसे दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।