Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Harshvardhan Rane Announces New Film Majnu With Anshul Garg After Ek Deewane Ki Deewaniyat

'एक दीवाने की दीवानियत' के बाद फिर साथ आए हर्षवर्धन राणे और अंशुल गर्ग, नई फिल्म का किया एलान; कब होगी रिलीज?

Tue, 24 Nov 2026 06:15 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 24 Nov 2026 06:15 PM IST
सार

  • अभिनेता हर्षवर्धन राणे एक बार फिर म्यूजिक प्रोड्यूसर अंशुल गर्ग के साथ काम करने जा रहे हैं। 
  • दोनों ने अपनी नई फिल्म का एलान कर दिया है। 
  • जानिए क्या होगी फिल्म की कहानी और कब होगी रिलीज। 

विज्ञापन
Harshvardhan Rane Announces New Film Majnu With Anshul Garg After Ek Deewane Ki Deewaniyat
हर्षवर्धन राणे और अंशुल गर्ग - फोटो : इंस्टाग्राम @harshvardhanrane

विस्तार

यह फिल्म पिछले साल रिलीज हुई 'एक दीवाने की दीवानियत' के बाद हर्षवर्धन राणे और अंशुल गर्ग का दूसरा प्रोजेक्ट होगा। फिल्म का एलान कलाकारों ने एक पोस्ट शेयर कर दिया है। जानिए फिल्म से जुड़ी पूरी जानकारी। 
विज्ञापन


हर्षवर्धन राणे ने किया नई फिल्म का एलान
मेकर्स ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस नई फिल्म की जानकारी दी। पोस्ट के साथ एक वीडियो भी जारी किया गया है। इसमें हर्षवर्धन राणे और अंशुल गर्ग साथ बैठे अपनी अगली फिल्म को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में हर्षवर्धन इस प्रोजेक्ट को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हैं। वहीं, अंशुल गर्ग कहते हैं, 'चलो करते हैं।'
विज्ञापन


इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, 'ब्लॉकबस्टर जोड़ी की वापसी हो रही है। अंशुल गर्ग और हर्षवर्धन राणे एक बार फिर 'मजनू' के साथ साथ आ रहे हैं। 'एक दीवाने की दीवानियत' के बाद एक और यादगार सफर के लिए तैयार हो जाइए। फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2026 में शुरू होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Harshvardhan Rane Announces New Film Majnu With Anshul Garg After Ek Deewane Ki Deewaniyat
हर्षवर्धन राणे - फोटो : इंस्टाग्राम@harshvardhanrane
देसी म्यूजिक फैक्ट्री के साथ दूसरी फिल्म
'मजनू' को देसी म्यूजिक फैक्ट्री के बैनर तले बनाया जाएगा। इस फिल्म के साथ हर्षवर्धन राणे और प्रोडक्शन हाउस दूसरी बार साथ काम करेंगे। इससे पहले दोनों ने 'एक दीवाने की दीवानियत' में साथ काम किया था। फिल्म में अभिनेत्री सोनम बाजवा ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म अक्टूबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

देखें पोस्ट-

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Harshvardhan Rane (@harshvardhanrane)


अब हर्षवर्धन राणे और अंशुल गर्ग की जोड़ी एक बार फिर रोमांटिक कहानी के साथ दर्शकों के बीच आने की तैयारी कर रही है। हालांकि, 'मजनू' की कहानी और बाकी कलाकारों को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed