सारा अली खान और जान्हवी कपूर बी-टाउन की चर्चित दोस्तों में से एक हैं। दोनों को कई दफा वेकेशन पर साथ जाते देखा जा चुका है। दोस्तों की यह जोड़ी आखिरी बार 'कॉफी विद करण' सीजन 7 में साथ नजर आई थी। हालांकि, अब नेटिजन्स यह कयास लगा रहे हैं कि सारा अली खान और जान्हवी कपूर के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। आखिर ऐसा क्यों है, चलिए जान लेते हैं-
2 of 5
सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, 'जरा हटके जरा बचके' की अभिनेत्री सारा अली खान ने 28 अगस्त, 2023 को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ किताबों की तस्वीरें साझा कीं। इनमें 'शिव सूत्र', 'इंडिया सिंस इंडिपेंडेंस', 'द पावर ऑफ योर सबकॉन्शियस माइंड' और 'द फोर्टी रूल्स ऑफ लव' जैसी किताबें शामिल थीं। सारा अली खान ने इस फोटो को कैप्शन दिया, 'और ज्यादा बुक्स पढ़िए'। वहीं, इसमें एक और किताब थी, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है, वह है 'ऑशविट्ज - ए हिस्ट्री'।
3 of 5
सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया यूजर्स, सारा अली खान की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट जमकर साझा कर रहे हैं। साथ ही दावा कर रहे हैं कि इसके जरिए अभिनेत्री ने जान्हवी कपूर पर निशाना साधा है। वायरल हो रहे पोस्ट पर एक शख्स ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, 'इससे पता चलता है कि यह उनकी पीआर इमेज को खराब कर देगा, जो उन्होंने कम्पटीशन न करने वाले करीबी दोस्त के तौर पर बनाई थी।'
Kalki Koechlin: गोरे रंग की वजह से कल्कि को बॉलीवुड में नहीं मिलता काम, अभिनेत्री ने करियर पर किया खुलासा
4 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी कपूर को आखिरी बार फिल्म 'बवाल' में देखा गया था, जिसे एडॉल्फ हिटलर के संदर्भों और नरसंहार को तुच्छ दिखाने के लिए काफी आलोचना मिली थी। सारा का यह नया पोस्ट कपूर पर फिल्म 'बवाल' करने के लिए कटाक्ष जैसा लग रहा है। फिल्म 'बवाल' में जान्हवी कपूर का डायलॉग 'हर रिश्ते का अपना ऑशविट्ज होता है' को काफी ट्रोल किया गया था। अब, नेटिजन्स का मानना है कि सारा और जान्हवी के बीच कुछ गड़बड़ है, और इसीलिए यह पोस्ट किया गया है।
Gadar 2: रक्षाबंधन पर 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी 'गदर 2'? निर्माताओं ने दिया बंपर ऑफर
5 of 5
सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में नजर आएंगी। अनुराग बसु द्वारा निर्देशित यह मूवी वर्ष 2024 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा उन्हें 'ऐ वतन मेरे वतन' और फिल्म 'मर्डर मुबारक' में भी देखा जाएगा।