फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gadar 2 Makers give Raksha Bandhan offer with buy 2 get 2 tickets free Sunny Deol film soon cross 500 crores

Gadar 2: रक्षाबंधन पर 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी 'गदर 2'? निर्माताओं ने दिया बंपर ऑफर

Tue, 29 Aug 2023 05:34 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 29 Aug 2023 05:34 PM IST
सार

'गदर 2' के निर्माताओं ने फैंस को रक्षाबंधन स्पेशल ऑफर दिया है। इससे फैंस का उत्साह हाई है, साथ ही फिल्म को भी बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। 

विज्ञापन
Gadar 2 Makers give Raksha Bandhan offer with buy 2 get 2 tickets free Sunny Deol film soon cross 500 crores
गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर यह मूवी सिनेमाघरों में छाई हुई है, और आगे भी इसके जरिए कई रिकॉर्ड्स के टूटने की उम्मीद की जा रही है। वहीं, ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' की अगली कड़ी 'गदर 2' के निर्माताओं ने रक्षाबंधन के अवसर पर फिल्म प्रेमियों के लिए एक विशेष पेशकश की घोषणा की है। 11 अगस्त, 2023 को रिलीज हुई इस मूवी को अगर आप अब तक नहीं देख पाए हैं, तो निर्माताओं की ओर से दिए गए ऑफर के बाद आप सिनेमाघरों का रुख जरूर करेंगे। 

विज्ञापन

'गदर 2' का रक्षाबंधन स्पेशल ऑफर

'गदर 2'  में सनी देओल और अमीषा पटेल के अलावा उत्कर्ष शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं। निर्माताओं की ओर से दिए गए नए ऑफर से साफ हो रहा है कि फिल्म रक्षाबंधन पर और अच्छी कमाई करेगी। 'गदर 2' के कलेक्शन को बढ़ाने के लिए अब निर्माताओं ने फिल्म के लिए एक स्कीम चुनी है, जो 'दो खरीदो, दो फ्री पाओ' है। यह प्लान निर्माताओं ने मूवी को जल्द से जल्द 500 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल कराने के लिए किया है। 'गदर 2' इस वर्ष की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक साबित हुई है।

विज्ञापन


Jolly LLB 3: स्क्रिप्ट तैयार, अदालत में फिर होगा वार! अक्षय-अरशद की 'जॉली एलएलबी 3' की शूटिंग पर आया अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

'गदर 2' की कहानी

नया ऑफर 'गदर' फ्रेंचाइजी के प्रशंसकों के लिए अपने परिवार और दोस्तों के साथ फिल्म देखने, और भाई-बहन के बंधन का जश्न मनाने का एक शानदार अवसर है। 'गदर 2' एक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित और निर्मित है, और शक्तिमान तलवार द्वारा लिखित है। यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है, और तारा सिंह की कहानी है, जो युद्ध के दौरान कैद अपने बेटे को छुड़ाने के लिए पाकिस्तान पहुंचता है।


Imran Khan: 'देल्ही बेली' को लेकर इमरान खान का खुलासा, कहा- मुझे लगता था सेंसर बोर्ड इसे कभी पास नहीं करेगा

'गदर 2' इतिहास रचने को तैयार!

'गदर 2' की बंपर कमाई देखते हुए यह कयास लगाया जा रहा है कि यह इस वर्ष की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक होगी, और अन्य फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को चुनौती देगी। यह फिल्म पहले ही 460 करोड़ घरेलू नेट के साथ दुनिया भर में 608.95 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। दरअसल, इसने शाहरुख खान की 'पठान' को भी पछाड़ दिया है, और सबसे तेजी से 450 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली फिल्म बन गई है। 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर दो सप्ताह से अधिक समय से अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed