{"_id":"5aeac5ab4f1c1b320a8b7cf6","slug":"sanjay-dutt-biopic-ranbir-kapoor-another-new-look-in-sanju-poster","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'संजू' से रणबीर कपूर का ऐसा जबर लुक आया सामने, 90 के दशक के संजय दत्त भी फेल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'संजू' से रणबीर कपूर का ऐसा जबर लुक आया सामने, 90 के दशक के संजय दत्त भी फेल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 03 May 2018 03:36 PM IST
विज्ञापन
संजय दत्त की बायोपिक ‘संजू’ में रणबीर कपूर का एक और लुक सामने आया है। ये लुक भी संजय दत्त के 90 के दशक का ही है। हाल ही में संजय दत्त की बायोपिक का टीजर रिलीज हुआ था। टीजर को देख आप पहचान नहीं पाएंगे कि रणबीर कपूर भी इस फिल्म में हैं। चलने, फिरने, लुक और बोलने तक रणबीर, संजय दत्त को घोलकर पी गए हैं।
फिल्म-संजू
टीजर में संजय दत्त की अच्छी, बुरी, बेतुकी चीजों, गलतियों, संघर्ष, दिल को झकझोर देने वाली और जबरदस्त कामयाबी समेत हर सफर की दास्तान है। फिल्म के टीजर रिलीज के बाद से ही इसे अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही है। इससे पहले भी 'संजू' का पोस्टर सामने आ चुका है।
फिल्म संजू
- फोटो : mid day
इस फिल्म में अब तक का ये उनका तीसरा चौथा लुक है। इसके जारी करते के साथ ही निर्देशक राजकुमार हिरानी ने ऐलान किया है कि कल फिल्म में रणबीर कपूर संजय दत्त के मुन्नाभाई स्टाइल में नजर आएंगे। ये फिल्म 29 जून को रिलीज होने वाली है।
Another one of Ranbir as #Sanju in the 90’s. Coming up tomorrow is Ranbir as Munnabhai. #RanbirKapoor #RajkumarHiraniFilms @VVCFilms @foxstarhindi pic.twitter.com/DXtcM9eWuQ
— Rajkumar Hirani (@RajkumarHirani) May 3, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
sanju
आपको बता दें कि संजय दत्त के लुक में रणबीर कपूर की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। जिसमें वह संजय दत्त की कॉपी लग रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर से लेकर परेश रावल और मनीषा कोइराला जैसे बड़े स्टार अहम रोल में नजर आएंगे।
विज्ञापन
फिल्म- सजूं
यह फिल्म 29 जून 2018 को रिलीज होगी। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सफलता के कयास अभी से ही लगाए जा रहे हैं।