{"_id":"58f066e64f1c1bc342cf73d3","slug":"sandali-sinha-tum-bin-actress-now-the-founder-of-one-of-india-s-largest-bakeries","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक हिट देकर गुमनाम हुई 'तुम बिन' की ये हीरोइन, अब है अरबों के बिजनेस की मालकिन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक हिट देकर गुमनाम हुई 'तुम बिन' की ये हीरोइन, अब है अरबों के बिजनेस की मालकिन
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
Updated Sat, 15 Apr 2017 04:45 PM IST
विज्ञापन
संदली सिन्हा
जब भी बात फिल्म 'तुम बिन' की होती है जो हमारे जेहन में संदली सिन्हा का नाम आता है जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग, मासूम आंखों और मुस्कुराहट से ना सिर्फ लोगों के दिलों पर राज किया बल्कि इस फिल्म के जरिए रातोंरात उनका करियर चमक गया था। संदली सिन्हा की ये पहली फिल्म थी और पहली ही फिल्म में उन्होंने ऐसा जादू बिखेरा कि लोग उनके कायल हो गए।
संदली सिन्हा
संदली सिन्हा के रूप में फिल्म इंडस्ट्री को ऐसी एक हीरोइन और मिल गई थी जिस पर निर्माता-निर्देशक आंख बंद करके दांव लगा सकते थे।'तुम बिन' के बाद संदली सिन्हा को कई और फिल्मों के मौके मिले, लेकिन उनमें वो कोई खास करिश्मा नहीं दिखा पाईं, जिसकी वजह से उन्हें साइड रोल मिलने शुरु हो गए।
एक लीड हीरोइन की लीग से निकलकर संदली सिन्हा कब साइड हीरोइन की फेहरिस्त में आ गईं उन्हें भी खुद पता नहीं चला।
ये भी पढ़ें - FlashBack : एक हिट देकर बॉलीवुड से गायब हो गया था ये हीरो, फ्लॉप के डर से हुआ ये हाल

फिल्म 'पिंजर' और 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो' में संदली सिन्हा की परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया लेकिन साइड रोल होने की वजह से इन फिल्मों का उनके करियर पर कोई असर नहीं पड़ा।
लाख कोशिशों के बाद भी जब संदली सिन्हा बॉलीवुड में अपने कदम ठीक से नहीं जमा पाईं तो उन्होंने 2005 में बिजनेसमैन किरण सालस्कर से शादी कर ली।
ये भी पढ़ें - जब शर्मीले सनी ने अर्चना पूरन सिंह के साथ किए बोल्ड सीन, मच गया था हंगामा

शादी के बाद संदली सिन्हा ने करीब 7-8 सालों का ब्रेक लिया और फिर से फिल्मों में वापसी की। लेकिन इस बार उनकी ये वापसी साउथ की फिल्मों में थी। पर वहां भी संदली सिन्हा की दाल नहीं गली और वो अभी भी उनकी मशक्कत जारी है।
विज्ञापन
संदली सिन्हा
आज फिल्मों के अलावा संदली सिन्हा अपने बिजनेस पर फोकस कर रही हैं। क्या आप जानते हैं कि संदली सिन्हा आज एक बेकरी की फाउंडर हैं ? संदली सिन्हा आज कंट्री ऑफ ओरिजिन को संभाल रही हैं जो देश की सबसे बड़ी बेकरी में से एक है। इस बेकरी की नींव उन्होंने अपने पति किरण सालस्कर के साथ मिलकर रखी।
ये भी पढ़ें - प्रेग्नेंट हीरोइन से प्रोडयूसर ने करवाए ऐसे ऐसे सीन, जा पहुंची थी अस्पताल
ये भी पढ़ें - प्रेग्नेंट हीरोइन से प्रोडयूसर ने करवाए ऐसे ऐसे सीन, जा पहुंची थी अस्पताल