{"_id":"58f07b044f1c1bbb4ccf4eb8","slug":"manoj-kumar-s-son-kunal-goswami-handling-catering-business-after-flop-filmy-career-flop-actor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक अदद हिट को तरसता रहा इस सुपरस्टार का बेटा, हताश होकर करने लगा ये काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक अदद हिट को तरसता रहा इस सुपरस्टार का बेटा, हताश होकर करने लगा ये काम
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
Updated Sat, 15 Apr 2017 04:44 PM IST
विज्ञापन
कुणाल गोस्वामी
बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार किड्स हुए हैं जिन्हें अपने माता-पिता के स्टारडम और शोहरत के बूते फिल्में तो मिल गईं लेकिन शायद वो इतने टेलेंटेड नहीं रहे कि अपने पेरेंट्स की तरह ही सफलता का स्वाद चख सकें। कई स्टार किड्स तो ऐसे रहे जिन्होंने सालों तक फिल्मों में धक्का खाने के बाद गुमनामी की ऐसी चादर ओढ़ ली कि फिर नजर ही नहीं आए और आज तक उनका पता नहीं है कि वो क्या कर रहे हैं।
श्रीदेवी के साथ कुणाल गोस्वामी
बेटे कुणाल को लेकर मनोज कुमार ने सोचा था कि वो भी उनकी तरह ही स्टार बनेगा और नाम रोशन करेगा। शायद इसी सोच के साथ मनोज कुमार ने कुणाल को बचपन से ही एक्टिंग की दुनिया में ढालना शुरु कर दिया। अपनी निर्देशित फिल्म 'क्रांति' में मनोज कुमार ने कुणाल को भी लिया और सोचा कि उनका बेटा उनकी एक्टिंग विरासत को आगे बढ़ाएगा। स्क्रीन पर कुणाल गोस्वामी का ये पहला एक्सपीरिएंस था। इसके बाद कुणाल गोस्वामी ने और भी कई फिल्मों में हाथ आजमाया, लेकिन उनकी एक्टिंग स्किल्स किसी को रास नहीं आई।
ये भी पढें - जब शर्मीले सनी ने अर्चना पूरन सिंह के साथ किए बोल्ड सीन, मच गया था हंगामा
ये भी पढें - जब शर्मीले सनी ने अर्चना पूरन सिंह के साथ किए बोल्ड सीन, मच गया था हंगामा
श्रीदेवी के साथ कुणाल गोस्वामी
फिल्मों के नाम पर लोगों को सिर्फ कुणाल गोस्वामी की फिल्म 'कलाकार' ही याद है जिसमें वो श्रीदेवी के साथ नजर आए। फिल्म तो चली नहीं लेकिन इसके गाने 'नीले नीले अंबर पर' ने खूब धमाल मचाया। ये गाना श्रीदेवी और कुणाल गोस्वामी पर फिल्माया गया था।
ये भी पढें - कैट को किस करने में असहज हुआ एक्टर तो डायरेक्टर बोला, 'बंद कमरे में करो प्रैक्टिस'
ये भी पढें - कैट को किस करने में असहज हुआ एक्टर तो डायरेक्टर बोला, 'बंद कमरे में करो प्रैक्टिस'
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेवी के साथ कुणाल गोस्वामी
लेकिन ना तो कुणाल के पास पिता जैसे लुक्स थे और ना ही उनमें पिता जैसा एक्टिंग हुनर था, शायद इसीलिए कुणाल खुद को फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित नहीं कर पाए और गुमनाम हो गए। फिल्मों में ना चल पाने का दुख कुणाल को इस कदर अंदर तक खा गया कि उन्होंने एक्टिंग और फिल्में छोड़कर केटरिंग का बिजनेस खोल लिया और उसी में रम गए।
ये भी पढें - फिल्मों में आने से पहले ट्रेन में गाने गाता था ये एक्टर, उड़ चुकी है मौत की अफवाह
ये भी पढें - फिल्मों में आने से पहले ट्रेन में गाने गाता था ये एक्टर, उड़ चुकी है मौत की अफवाह
विज्ञापन
गोविंदा के साथ एक फिल्म के सीन में कुणाल गोस्वामी
एक तरफ जहां कुणाल अपने औंधे मुंह गिरे करियर को लेकर निराशा में थे तो वहीं दूसरी ओर मनोज कुमार उन्हें फिल्मों में पहचान दिलाने की कोशिशों में लगे हुए थे। जब बाकी लोगों ने कुणाल को फिल्में देनी बंद कीं तो मनोज कुमार ने ही फिर से कुणाल के लिए फिल्म बनाई और वो भी 1999 में।
लेकिन इस फिल्म का हश्र भी काफी बुरा हुआ। फिल्म में ऋषि कपूर और शिल्पा शिरोडकर जैसे स्टार भी थे लेकिन वो भी कुणाल की इस फिल्म की नैय्या पार नहीं लगा सके।
ये भी पढें - प्रेग्नेंट हीरोइन से प्रोडयूसर ने करवाए ऐसे ऐसे सीन, जा पहुंची थी अस्पताल