फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बोल्ड सीन देकर चर्चा में आई थी ये हीरोइन, अब चाहती है सलमान का साथ

Sun, 07 May 2017 06:34 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर Updated Sun, 07 May 2017 06:34 PM IST
विज्ञापन
Sana Khan wants to work with Salman Khan again
सना खान
इस हीरोइन ने सलमान खान की फिल्म से डेब्यू किया और सोचा कि सलमान की वजह से उसक करियर चल निकलेगा। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। दूसरी फिल्म में इस हीरोइन ने जमकर हॉट और इंटिमेट सीन भी दिए लेकिन वो फिल्म भी औंधे मुंह बॉक्स ऑफिस पर गिरी।
Sana Khan wants to work with Salman Khan again
सना खान
ऐसे में अब इस हीरोइन को फिर से सलमान की याद आ गई है। ये हीरोइन हैं सना खान जिन्होंने सलमान की फिल्म 'जय हो' से डेब्यू किया। ये फिल्म तो ठीकठाक कमाई कर गई लेकिन इससे सना के करियर को कोई फायदा नहीं हुआ।
Sana Khan wants to work with Salman Khan again
सना खान
कई सालों तक सना को कोई फिल्म नहीं मिली जिसके बाद सना ने 'वजह तुम हो' नाम की एक फिल्म की। इस फिल्म में सना ने जमकर बोल्ड सीन दिए और सोचा कि फिल्म जरूर चल निकलेगी, लेकिन फिल्म का बुरा हश्र हुआ। नतीजा ये हुआ कि सना अभी भी कदम जमाने के लिए जद्दोजहद कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sana Khan wants to work with Salman Khan again
सना खान
हालांकि उनके पास अक्षय कुमार की एक फिल्म भी है, लेकिन उसमें उनका लीड रोल नहीं है। सना अब चाहती हैं कि उन्हें फिर से सलमान के साथ काम करने का मौका मिले। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सना ने ये इच्छा जाहिर और साथ ही उनके करियर में सहारा बनने के लिए सलमान को शुक्रिया कहा।
विज्ञापन
Sana Khan wants to work with Salman Khan again
सना खान
सना हिंदी फिल्मों के अलावा साउथ की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। बेशक वो बॉलीवुड में अपने कदम जमाने के लिए मशक्कत कर रही हैं लेकिन तमिल और तेलुगु सिनेमा में वो काफी नाम कमा चुकी हैं। खैर अब देखना ये होगा कि सलमान के साथ काम करने का सना का ये सपना कब पूरा होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed