फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होटल में वेटर का काम करते थे 'बाहुबली' के बिज्जलदेव, ऐसे बने फिल्मों को हिस्सा

Sun, 07 May 2017 06:25 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर Updated Sun, 07 May 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
Actor Nassar Bijjaladeva of 'Baahubali 2' did odd job of waiter at a hotel early in his career
'बाहुबली 2' में नसर
'बाहुबली' एक ऐसी फिल्म रही है जिसने हर किरदार को इतना यादगार बना दिया है कि वो लोगों के दिलों में रच-बस गया है..फिर चाहे वो बाहुबली हो, भल्लाल देव हो..देवसेना, शिवगामी या फिर बिज्जलदेव। इन सभी किरदारों को निभाने वाले एक्टरों के असली नाम बेशक लोगों को कम ही पता हों, लेकिन किरदार खूब याद हैं। 
Actor Nassar Bijjaladeva of 'Baahubali 2' did odd job of waiter at a hotel early in his career
'बाहुबली 2' में नसर
लेकिन शायद ही लोग जानते हों कि राजामौली की इस फिल्म में बिज्जलदेव यानि भल्लालदेव के पिता का किरदार निभाने वाले एक्टर नसर साउथ के नामी एक्टर, सिंगर और निर्देशक हैं और एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें एक होटल में वेटर का काम करना पड़ा।
Actor Nassar Bijjaladeva of 'Baahubali 2' did odd job of waiter at a hotel early in his career
नसर
नसर ने 1985 में आई के बालाचंदर की एक फिल्म से डेब्यू किया था जिसमें उनका सपोर्टिंग रोल था। हालांकि बाद भी धीरे-धीरे उन्होंने खुद को एक स्टार के तौर पर स्थापित कर लिया। नसर ने फिल्मों में ज्यादातर विलेन के किरदार निभाए और उन सभी में उन्हें पसंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Nassar Bijjaladeva of 'Baahubali 2' did odd job of waiter at a hotel early in his career
नसर
नसर अपने करियर में अब तक 200 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं लेकिन उन्हें जो लोकप्रियता 'बाहुबली' के बिज्जलदेव के किरदार ने दी वो शायद अभी तक किसी और किरदार ने नहीं दी।
विज्ञापन
Actor Nassar Bijjaladeva of 'Baahubali 2' did odd job of waiter at a hotel early in his career
नसर
आज नसर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक, एक्टर और सिंगर हैं। बिज्जलदेव के नाम से भी अब लोग उन्हें जानने लगे हैं। लेकिन उनके करियर में एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें एक वेटर का काम करना पड़ा था।

सिल्वरस्क्रीन डॉट कॉम के मुताबिक, नसर को एक फाइव स्टार होटल में वेटर का काम तक करना पड़ा था। यहां तक कि वो एक सिक्योरिटी गार्ड भी रहे। ये वो दौर था जब वो अपने करियर के शुरुआती दौर में थे और फिल्म इंडस्ट्री में अपने पहचान तलाश रहे थे।

लेकिन आज हर कोई नसर को जानता है और जो लोग नसर को उनके नाम से नहीं जानते वो बिज्जलदेव को तो जरूर ही जान गए होंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed