अक्सर कहा जाता है कि सितारों और प्रशंसकों के बीच भगवान और भक्त वाला रिश्ता होता है। फैंस अपने चहेते सितारों को भगवान की तरह पूजते और मानते हैं। इसका एक उदाहरण हाल ही में देखने को मिला है। साउथ सिनेमा की चर्चित एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के एक फैन ने उनका मंदिर ही बनवा डाला है। एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर उनकी प्रतिमा का अनावरण कर इसकी स्थापना की गई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ के प्रशंसक ने अपने घर में बनवाया एक्ट्रेस का मंदिर, वीडियो वायरल
आंध्र प्रदेश के बापतला जिले में एक फैन ने तेलुगू फिल्म स्टार सामंथा की प्रतिमा अपने घर के अंदर एक मंदिर में स्थापित कराई है। इसी के साथ प्रशंसक ने अपने दोस्तों और करीबियों के साथ मिलकर 28 अप्रैल को अभिनेत्री के जन्मदिन का भी जश्न मनाया। इस मौके पर एक विशाल केक काटा गया।
Ranbir Oops Moment: रणबीर कपूर हुए उप्स मोमेंट का शिकार, वीडियो देख यूजर बोला- इतनी एक्साइटमेंट किस बात की
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मंदिर बापतला जिले के अलापडू गांव के रहने वाले तेनाली संदीप नाम के एक फैन ने अपने घर पर बनवाया है। तेनाली संदीप के घर की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हाल ही में 28 अप्रैल 2023 को सामंथा के जन्मदिन पर इस मंदिर का उद्घाटन किया गया।
Sara Ali Khan : केआरके ने ट्विटर पर उड़ाया सारा अली खान का मजाक, बोले- बेचारी पर तरस आता है
एक्ट्रेस के मंदिर के बाहर लिखा है, 'सामंथा का मंदिर।' अंदर एक्ट्रेस की एक प्रतिमा बनी हुई है, जिसमें वह लाल साड़ी में नजर आ रही हैं। सामंथा की मूर्ति के बाल खुले हुए हैं, जिसमें एक्ट्रेस की झलक देखी जा सकती है। गांव के अलावा दूर-दूर से लोग इस मंदिर को देखने के लिए संदीप के घर पहुंच रहे हैं।
A fan from Baptla builds temple for actress #Samantha on her birthday.
Tenali Sandeep constructed a temple in his residence premises in Alapadu village. He will also be visiting devotional places in Chennai, Tirupati, Nagapatnam & Kadapa as she recovered. @NewsMeter_In pic.twitter.com/DvIylQeTYd
प्रशंसक संदीप ने सामंथा के जन्मदिन के अवसर पर गरीबों में खाना भी बंटवाया। मंदिर बनवाने वाले फैन का यह भी कहना है कि वह एक बड़ा मंदिर बनवाना चाहता था, लेकिन आर्थिक स्थिति के कारण वह ऐसा नहीं कर पाया। संदीप का कहना है कि वह अभिनेत्री के चैरिटी वर्क से काफी प्रभावित हैं और उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। संदीप पेशे से कार ड्राइवर हैं, उन्होंने अपनी बचत के पैसों से सामंथा का मंदिर बनवाया है। इस काम में संदीप की पत्नी ने भी उनका सहयोग किया है।
Irrfan Khan: इरफान संग आखिरी पलों को याद कर भावुक हुए अनूप सिंह, कहा- क्या पता था कि वह कभी वापस नहीं आएंगे