फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Kapoor oops moment animal actor drops hot coffee on his pant at an event Embarrassing video goes viral

Ranbir Oops Moment: रणबीर कपूर हुए उप्स मोमेंट का शिकार, वीडियो देख यूजर बोला- इतनी एक्साइटमेंट किस बात की

Sat, 29 Apr 2023 05:28 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 29 Apr 2023 05:28 PM IST
सार

रणबीर कपूर का एक वीडियो इंटरनेट जगत में छाया हुआ है। इस क्लिप में एक्टर खुद के ऊपर गर्म कॉफी उड़ेलते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Ranbir Kapoor oops moment animal actor drops hot coffee on his pant at an event Embarrassing video goes viral
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर रणबीर कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ एक्टिविटीज को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। स्टाइल के साथ-साथ रणबीर इंटरव्यू में अपने प्रेजेंस ऑफ माइंड से लोगों का दिल जीतते नजर आते हैं। हालांकि, इसी कड़ी में आरके का एक वीडियो इंटरनेट जगत में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर उप्स मोमेंट का शिकार होते देखे जा रहे हैं। 

विज्ञापन

रणबीर ने खुद पर उड़ेली गर्म कॉफी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रणबीर कपूर एक इवेंट के दौरान खुद पर गर्म कॉफी उड़ेलते नजर आ रहे हैं। यह घटना शुक्रवार की रात एक बुक लॉन्च इवेंट के दौरान हुई, जहां रणबीर के साथ उनकी मां नीतू कपूर भी मौजूद थीं। क्लिप में नजर आ रहा है कि एक्टर, गर्म कॉफी का कप पकड़े दर्शकों से बात कर रहे हैं। हालांकि, इसी बीच उनका हाथ हिलता है और पूरी कॉफी रणबीर के पैंट पर गिर जाती है। 

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Voompla (@voompla)

विज्ञापन
विज्ञापन

सीट से उछलते नजर आए एक्टर 

गर्म कॉफी के खुद पर गिरने के तुरंत बाद रणबीर कपूर अपनी सीट से उछलते हुए नजर आ रहे हैं, इस दौरान वह जोर-जोर से हंसते भी देखे जा सकते हैं। एक्टर का यही वीडियो इंटरनेट जगत में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, और यूजर्स इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं, वीडियो में रणबीर के लुक पर गौर फरमाएं तो, ऑल ब्लैक अटायर में चॉकलेटी स्टार हमेशा की तरह बेहद हैंडसम नजर आ रहे हैं। 


Armaan Jain: अरमान जैन ने दिखाई बेटे की पहली झलक, पत्नी अनीसा संग कुछ इस अंदाज में किया न्यू बेबी का स्वागत

फैंस ने ली चुटकी 

रणबीर कपूर के वीडियो को देखकर फैंस ने चुटकी लेनी शुरू कर दी है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है, 'सीट से भी धुंआ निकल रहा है, मतलब कॉफी बेहद गर्म थी।' दूसरे ने लिखा है, 'इतना एक्साइटेड होने की क्या जरूरत थी भाई।' वहीं, एक अन्य लिखते हैं, 'अच्छा किया जो ब्लैक आउटफिट पहना है।' वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म का डायरेक्शन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। यह मूवी इसी साल 11 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। इसमें रणबीर के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी जैसे सितारे लीड रोल में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed