सलमान खान बेशक यूलिया वंतूर के साथ अपने रिलेशन पर खुलकर कुछ ना कहें, लेकिन उनके लिए वो जो करते हैं उससे जाहिर हो जाता है कि यूलिया के लिए सलमान के दिल में क्या है। लेकिन इस बार वैलेंटाइन्स डे पर सलमान ने अपनी गर्लफ्रेंड के कुछ ऐसा किया है कि आप भी उनके फैन बन जाएंगे।
2 of 5
- फोटो : Iulia Vantur/ Instagram
दरअसल सलमान ने यूलिया को एक गोल्ड प्लेटेड पेंडेंट गिफ्ट किया है। यूलिया ने पेंडेंट पहने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस पेंडेंट पर लिखा है, 'लव, केयर, शेयर, जॉय, हेल्प, होप।'
ये पेंडेंट सलमान खान की जूलरी लाइन का है जिसे सलमान ने कुछ वक्त पहले लॉन्च किया था। इस पेंडेंट को पहने यूलिया काफी खुश दिख रहीं थीं।
बता दें कि सलमान सिर्फ पर्सनल ही नहीं बल्कि प्रोफेशनल लेवल पर भी खूब सपोर्ट कर रहे हैं। उन्होंने यूलिया को हिमेश रेशमिया के साथ ना सिर्फ एक म्यूजिक एल्बम दिलवाई बल्कि हाल ही में वो लेक्मे फैशन वीक में भी रैंप पर चलती नजर आईं। इतना ही नहीं, कुछ वक्त पहले हुए स्टारडस्ट अवॉर्ड्स में भी सलमान के चलते उन्हें लाइव परफॉर्म करने का मौका मिला।
हालांकि एक वक्त ऐसा भी था जब यूलिया सब कुछ छोड़कर वापस अपने घर लौट गईं थीं और एक इंटरव्यू में वो यहां तक कह गईं थी कि भारत में लोग एक ही परिवार में जिस तरह से रहते हैं और जिस तरह के पसंद के कपड़े पहनने पर भी पाबंदी है वो उन्हें पसंद नहीं और इसीलिए वो वापस अपने देश आ गईं।
लेकिन सलमान के बुलावे पर वो लौट आईं।
यूलिया अब गायन के क्षेत्र में अपना करियर बनाने में जुट गईं और इसमें सलमान जी-जान से लगे हुए हैं। लेकिन अब देखना ये होगा कि सलमान और यूलिया अपने रिलेशन को कब स्वीकार करते हैं।