सलमान खान का करियर पिछली कुछ फिल्मों के झटकों और टीवी के रीयलिटी शोज फ्लॉप होने से डांवाडोल है और इधर उनके होम प्रोडक्शन की फिल्म लव यात्री भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई है। गॉसिप गलियारों में चर्चा है सलमान इस फिल्म के कारण दोहरी टेंशन में हैं। एक तो फिल्म तमाम तामझाम करने के बावजूद पिटी और दूसरे उनके बहनोई आयुष शर्मा की ऐक्टिंग प्रतिभा को समीक्षकों/दर्शकों ने खारिज कर दिया।
2 of 5
पति आयुष और भाई सलमान के साथ अर्पिता
- फोटो : file photo
सवाल उठ रहे हैं कि क्या सलमान अब बहनोई को नई फिल्म से री-लॉन्च करेंगे। इस संभावना से खारिज नहीं किया जा सकता क्योंकि वह आयुष की पत्नी और अपनी बहन अर्पिता से बहुत प्यार करते हैं। सूत्रों के अनुसार बॉलीवुड में लोगों का भला करने की कोशिशों में लगे सलमान की मुश्किल यह है कि वह किसी से अपने बहनोई को काम देने या उनके साथ काम करने के लिए नहीं कह सकते। दिल ही दिल में वह हकीकत जानते हैं।
3 of 5
लवरात्रि
- फोटो : file photo
सूत्रों का कहना है कि सलमान को पहले ही इंडस्ट्री में उनके करीबियों और दोस्तों ने कहा था कि आयुष पर दांव नहीं लगाएं क्योंकि उनमें हीरो वाली बात नहीं है। सूत्रों का यह भी दावा है कि सलमान का लव यात्री बनाने का पूरा मन नहीं था और यही वजह है कि फिल्म प्रमोशन में मैदान में नहीं उतरे। लेकिन सच यही है कि अपनी बहन की खातिर उन्होंने आयुष पर बड़ा दांव खेला।
4 of 5
loveratri
- फोटो : file photo
फिल्म का निर्माण बजट 22 करोड़ रुपये गया। जो टिकट खिड़की से नहीं निकला। पहले हफ्ते में फिल्म केवल 10 करोड़ रुपये बना पाई और दूसरे हफ्ते में ज्यादातर थियेटरों से उतर गई। मीडिया में आ रही खबरों में दावा किया जा रहा है कि सलमान को उनके दोस्तों ने पहले ही कह दिया था लवयात्री बॉक्स ऑफिस पर काम नहीं करेगी। परंतु सलमान अपनी बहन को ना नहीं कह सकते थे। सलमान भले ही अपनी फिल्मों से दूसरों के करिअर संवारने की कोशिशों में लगे रहते हों परंतु तमाम कोशिशों के बाद भी कोई ए-लिस्ट हीरोइन आयुष के साथ काम करने को तैयार नहीं हुई। कोई बड़ा डायरेक्टर भी उन्हें लॉन्च करने को राजी नहीं था।
5 of 5
loveratri
- फोटो : file photo
चर्चा यह भी है कि सलमान ने स्टार पुत्र-पुत्रियों को लॉन्च करने वाले निर्माता-निर्देशक करन जौहर तक से आयुष के बारे में बात थी और वह पीछे हट गए थे। कहा जाता है कि इसके बाद ही सलमान ने करण के साथ फिल्म केसरी बनाने का आइडिया त्याग दिया। अंत में सलमान को अपने बहनोई को लॉन्च करने के लिए नया डायरेक्टर और नई हीरोइन ढूंढनी पड़ी।