दबंग वो फिल्म है जिसने सलमान खान के खोया हुआ स्टारडम लौटाया था। चुलबुल पांडे नामक उनका किरदार बेहद लोकप्रिय हुआ। सलमान ने चुलबुल के किरदार को कुछ अलग ही तरीके से निभाया। एक्शन के साथ थोड़ा हास्य का पुट डाला। डायलॉग डिलीवरी में बदलाव किया गया। शर्ट में पीछे की ओर कॉलर पर चश्मा लगाना। बार-बार 'छेद कर देंगे' वाला संवाद बोलना। खास तरह का 'हुड़ हुड़ दबंग' वाला डांस स्टेप्स। सलमान का यह अंदाज खूब भाया। 2010 में रिलीज हुई दबंग ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
2 of 5
दबंग में सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म एक चीज और है जो अपनी ओर सबका ध्यान आकर्षित करती है। वो है कॉलर में दबंग चश्मा। फिल्म के निर्देशक विनय सप्रू की डायरेक्टिंग पार्टनर राधिका राव ने सलमान खान के इस लुक को लेकर खुलासा किया। खबरों के मुताबिक, राधिका राव ने बताया कि मुझे सलमान खान के साथ तेरे मस्त मस्त दो नैन गाने की शूटिंग याद है। इस गाने में बहुत ही क्लासिक और पुरानी धुन थी, गाने में हमने सलमान खान के लिए रेड हार्ट वाले चश्में का चयन किया था।
उन्होंने आगे बताया, ' उनके इस चुनाव से सेट पर हर कोई थोड़ा आशंकित था, क्योंकि इंसपेक्टर चुलबुल पांडे के किरदार में इसकी कल्पना करना थोड़ा कठिन महसूस हो रहा था। लेकिन सलमान ने इस पर हमसे कोई भी सवाल नहीं किया और इस गाने के सेट पर उन्होंने इस चश्में को पहना।'
4 of 5
सलमान खान-सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, गाना जारी होते ही सलमान खान के इस लुक की खूब तारीफ की गई कि यह फिल्म दबंग के पोस्टर का एक हिस्सा बन गया। कहा जाता है कि सलमान को चुलबुल पांडे के किरदार से खास लगाव है। वे मानते हैं कि इस कैरेक्टर को लोग बहुत पसंद करते हैं।
बता दें कि 2019 में रज्जो और चुलबुल पांडे की दबंग 3 रिलीज हुई। 'दबंग 3' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसमें सलमान खान के साथ सई मांजरेकर, सोनाक्षी सिन्हा और कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार किच्छा सुदीप मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है।