बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। कंगना सिर्फ अपने अभिनय के लिए ही नहीं बल्कि अपने बेबाक विचार साझा करने के लिए भी जानी जाती हैं। कई बार उनके ये विचार काफी विवादित भी साबित हो जाते हैं। अब हाल ही में पंगा गर्ल ने बिना नाम लिए आलिया भट्ट और उनकी आने वाली फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का नाम लिए तंज कसा है।
2 of 5
कंगना राणौत
- फोटो : instagram
दरअसल, कंगना एक रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दे रही थीं। इस रिपोर्ट में बताया गया कि कोरोना वायरस महामारी के चलते थलाइवी को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। कंगना ने इस खबर को 'फर्जी प्रोपेगैंडा' बताया है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'थलाइवी का डिजिटल राइट अमेजन (तमिल) और नेटफ्लिक्स (हिंदी) के साथ है।'

3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
कंगना ने लिखा, 'दोनों में से कोई भी थिएटर में रिलीज होने से पहले अपने प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम नहीं कर सकता है। थलाइवी थिएटर में रिलीज होने की हकदार है और मेकर्स इसके लिए सुनिश्चित हैं। फर्जी प्रचार करने करने वाली बिकाऊ मीडिया के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। '
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Twitter- @KanganaTeam
साथ ही कंगना ने 'गंगूबाई काठियावाड़ी' आलिया की एक्टिंग पर भी तंज कसा है। उन्होंने लिखा, 'बिकाऊ मीडिया ने एक फिल्म के बारे में लिखा जिसके ट्रेलर की काफी आलोचन हुई और बुरी एक्टिंग के लिए उसका मजाक बना और एक छोटे बच्चे को बतौर गैंगस्टर कास्ट किया और अब वह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। उस फिल्म के बारे में लिखो जो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पटक दी गई है क्योंकि उसका रियलिटी चेक हो गया है कि फिल्म एक गलती है, मैं ने उसके बारे में कोई ज्यादा न्यूज देखी। '
5 of 5
कंगना रणौत और रंगोली चंदेल
- फोटो : Instagram
इससे पहले कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने एक न्यूज का स्क्रीनशॉट साझा किया था जिसमें संजय लीला भंसाली द्वारा गंगूबाई काठियाबाड़ी को ओटीटी रिलीज के लिए बताया जा रहा था।