बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान का एक अलग ही रुतबा है। इंडस्ट्री में सलमान को भाईजान कहकर बुलाया जाता है। अब ऐसे में भाईजान किसी नई फिल्म की या उसके ट्रेलर की तारीफ कर दें तो क्या ही कहना। ऐसा ही हुआ है आने वाली फिल्म मलंग के साथ। फिल्म 'मलंग' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। जिसकी बॉलीवुड के गलियारों से लगातार तारीफें आ रही हैं।
इस फिल्म का ट्रेलर देख दंग रह गए दबंग सलमान खान, ट्विटर पर लिखा- 'उई मां..'
अब बॉलीवुड के भाईजान ने भी इस फिल्म के ट्रेलर की तारीफ की है। जितने निराले भाईजान हैं उतने ही निराले तरीके से उन्होंने इस ट्रेलर की तारीफ की है। जिसे हर कोई पसंद कर रहा है। सलमान ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस फिल्म के ट्रेलर को शेयर करते हुए लिखा, 'उई मा... झकास'।
Ouiii ma .... jhakaas trailerhttps://t.co/u16uRg2kZH@AnilKapoor #AdityaRoyKapur @DishPatani @kunalkemmu @mohit11481 @MalangFilm @luv_ranjan @gargankur @itsBhushanKumar @jayshewakramani @LuvFilms @TSeries
सलमान के इस ट्वीट पर अनिल कपूर ने भी जवाब दिया है। अनिल ने लिखा, 'बहुत शुक्रिया सलमान खान!! उई मां बहुत पसंद आया।' गौरतलब है कि सलमान के ट्वीट में 'झकास' भी लिखा है। वैसे बता दें कि बॉलीवुड में झकास शब्द को लोकप्रिय करने का पूरा श्रेय अनिल कपूर को ही जाता है।
Thank you so much @BeingSalmanKhan!! Love the Ouiii ma!!! https://t.co/6PRxbEiAOw
वहीं सलमान के इस ट्वीट पर निर्माता-निर्देशक मोहित सूरी और अभिनेत्री दिशा पाटनी ने भी उनका शुक्रिया अदा किया। ये फिल्म मोहित सूरी के निर्देशन में बनी है। तो वहीं दिशा इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं।
Thank you sir❤️❤️ Thank you so much bhai !!
दिशा पाटनी के अलावा इस फिल्म में अभिनेता आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही रिलीज किया गया है। जिसकी काफी तारीफें की जा रही हैं। लव रंजन के प्रोडक्शन में बनी ये फिल्म 7 फरवरी 2020 को रिलीज होगी।