फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonu Nigam reacts to edited video of him roasting Salman Khan singing mai hun hero tera

सोनू निगम: क्या सिंगर ने उड़ाया सलमान खान की गायिकी का मजाक? वीडियो जारी करके दी सफाई; जानें क्या है मामला

Thu, 17 Sep 2026 04:28 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 17 Sep 2026 04:28 PM IST
सार

Viral Video: सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके अपनी सफाई पेश की है। उन पर इल्जाम था कि उन्होंने सलमान खान की गायिकी का माजाक उड़ाया था। जानिए पूरा मामला।
 

विज्ञापन
Sonu Nigam reacts to edited video of him roasting Salman Khan singing mai hun hero tera
सोनू निगम, सलमान खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपरस्टार सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस ने 'मैं हूं हीरो तेरा' गाना पोस्ट करते समय अमाल मलिक को क्रेडिट नहीं दिया, जिस पर विवाद हुआ। इस बीच गायक सोनू निगम का एक एडिट किया हुआ वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में गायक, सलमान खान की गायकी का मजाक उड़ाते हुए दिख रहे हैं। अब गायक ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी और साफ किया कि असल में मामला क्या था।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में क्या है?
इस हफ्ते वायरल हुए एक वीडियो में सलमान टीवी पर 'मैं हूं हीरो तेरा' गाना गाते हुए दिख रहे हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सोनू अजीब चेहरे बनाते हैं और अपना माथा पकड़ लेते हैं। बाद में वे कहते हैं, 'कई दिनों बाद कुछ अच्छा सुना और इसने मेरा दिमाग ही हिला दिया। अगर कोई इस तरह गाता है तो मैं रो पड़ूंगा।' यह वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो पर लिखा है 'सोनू निगम ने सलमान खान की गायकी का मजाक उड़ाया'।
विज्ञापन
विज्ञापन

Sonu Nigam reacts to edited video of him roasting Salman Khan singing mai hun hero tera
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू निगम ने दी सफाई
अब इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर दोबारा पोस्ट करते हुए सोनू निगम ने साफ किया कि वीडियो को एडिट करके ऐसा दिखाया गया था मानो वह सलमान पर प्रतिक्रिया दे रहे हों, जबकि असल में वे एक पाकिस्तानी सिंगर पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। उनके कैप्शन में लिखा है, 'इंटरनेट पर कुछ भी हो सकता है। मुझे यह एडिट किया हुआ वीडियो मिला। यह एक छोटी पाकिस्तानी बच्ची सिंगर के लिए मेरा रिएक्शन था।'

अनीश मैथ्यू ने दी प्रतिक्रिया
गायक अनीश मैथ्यू ने भी कहा कि सोनू की प्रतिक्रिया वाला वीडियो किसी और  के लिए था। उन्होंने कमेंट में लिखा 'मुझे याद है कि इस वीडियो में सोनू जी, नेस्कैफे बेसमेंट के 'बोल हू' गाने में छोटी हादिया हाशमी की गायकी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। इंटरनेट वाकई हैरान करने वाला है।'
विज्ञापन

Sonu Nigam reacts to edited video of him roasting Salman Khan singing mai hun hero tera
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया
असली वीडियो में क्या था?
बता दें कि साल 2020 में, सोनू ने हादिया की 'बोल हू' परफॉर्मेंस पर प्रतिक्रिया देते हुए और उसकी गायकी की तारीफ करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। उन्होंने उसकी तारीफ करते हुए कहा था कि उन्हें किसी गाने ने इतने लंबे समय बाद इतना प्रभावित किया है। जावेद जाफरी ने उन्हें सुनने के लिए वह गाना भेजा था। सिंगर ने कहा था कि उसे सुनकर वे रो पड़े थे।

क्या है सलमान और अमाल का विवाद?
  • गौरतलब है कि हाल ही में सलमान खान फिल्म्स ने सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी स्टारर फिल्म 'हीरो' के गाने 'मैं हूं हीरो तेरा' के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। 
  • अमाल ने इस गाने को कंपोज किया था, जिसे सलमान ने गाया था। 
  • मगर पोस्ट में कंपोजर के तौर पर अमाल का जिक्र नहीं था। 
  • इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात पर आपत्ति जताई। 
  • फैंस ने सलमान के प्रति ‘अहसान न मानने’ के लिए अमाल की आलोचना शुरू कर दी। 
  • अमाल और अरमान दोनों ने अपनी बात का बचाव किया, जिससे उन्हें और ज्यादा ट्रोल किया गया।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed