फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pehla Pyaar Doosri Baar first look poster release love Ranjan introduce 6 new faces

पहला प्यार दूसरी बार: जारी हुआ फिल्म का पहला पोस्टर, लव रंजन ने पेश किए छह नए चेहरे; रिलीज डेट का भी किया एलान

Thu, 17 Sep 2026 05:50 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 17 Sep 2026 05:50 PM IST
सार

Pehla Pyaar Doosri Baar: फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है। इसके साथ मेकर्स ने यह भी बताया है कि यह फिल्म कब रिलीज की जाएगी।
 

विज्ञापन
Pehla Pyaar Doosri Baar first look poster release love Ranjan introduce 6 new faces
पहला प्यार दूसरी बार - फोटो : इंस्टाग्राम@luv_films

विस्तार

लव रंजन की अपकमिंग फिल्म 'पहला प्यार दूसरी बार' को लेकर फैंस उत्साहित हैं। मेकर्स ने आखिरकार फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। पोस्टर काफी दिलचस्प है। ऐसा लगता है कि पोस्टर में फिल्म की स्टारकास्ट है। इस फ्रेंडशिप-कॉमेडी फिल्म का निर्देशन अनुज सैनी कर रहे हैं। इसे लव फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है।
विज्ञापन

पोस्टर में क्या है खास? 
मेकर्स ने आज सोशल मीडिया पर फिल्म का जो पोस्टर जारी किया है, उसमें अलीशा चोपड़ा, स्पर्श वालिया, साक्षी वैद्य, कुणाल वैद्य, सरगुन कौर लूथरा और तुषार छिब्बर जैसे नए चेहरे हैं। बताया जाता है कि यह सभी ऑन-स्क्रीन डेब्यू करने वाले हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में यह सभी युवा कलाकार एक-साथ नजर आ रहे हैं। सभी मस्ती भरे पोज के साथ अपने स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Pehla Pyaar Doosri Baar first look poster release love Ranjan introduce 6 new faces
लव रंजन - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोले लव रंजन?
फिल्म का पोस्टर रिलीज करने के मौके पर लव रंजन ने कहा 'न्यूकमर्स को परिचित करना हमेशा एक चुनौती रही है, लेकिन यह वो चैलेंज है जिसका मुझे सच में इंतजार रहता है। आज से पंद्रह साल पहले, मुझे यह मौका 'प्यार का पंचनामा' के साथ मिला था। जब 'पहला प्यार दूसरी बार' के साथ कुछ ऐसा ही करने का मौका मेरे सामने आया, तो मैंने इसे जाने नहीं दिया। एक लेखक के तौर पर छह नए चेहरों के लिए एक दुनिया बनाना और उन्हें उसके अंदर अपनी खुद की रिदम ढूंढते देखना, मुझे अच्छा लगा। जब लोग अच्छा महसूस करते हैं, तो कहानी अपनी खुद की एनर्जी ढूंढ लेती है। मैं दर्शकों को उनसे मिलवाने को लेकर उत्साहित हूं।'

मिर्जापुर के गाने पर विवाद: 'शूरवीर' को लेकर हाईकोर्ट ने सीबीएफसी को दिया ये निर्देश, जानें क्या है आपत्ति

विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'पहला प्यार दूसरी बार'?
  • 'पहला प्यार दूसरी बार' को 'लव फिल्म्स' द्वारा प्रेजेंटेड किया जा रहा है।
  • इसका निर्देशन अनुज सैनी कर रहे हैं। 
  • फिल्म के निर्माता लव रंजन और अंकुर गर्ग हैं। 
  • यह फिल्म 23 अक्तूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Luv Films (@luv_films)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed