बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के फिजीक का हर कोई दीवाना है। यहां तक कि बॉलीवुड के कई एक्टर्स ने बॉडी बनाने के लिए सलमान से ही टिप्स लिए हैं। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि सलमान खान 61 साल के एक बुजुर्ग की फिजीक के जबरदस्त फैन हैं।
61 साल के इस बुजुर्ग की फिजीक से इंप्रेस हुए सलमान खान, क्या आप पहचान पाएं??
सलमान खान ने कई बार अपने फैन्स के लिए शर्ट उतारी है। पर जिसकी बॉडी सलमान को पसंद है वो संयोग से फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं। लेकिन इससे पहले उनका ये लुक कभी सामने नहीं आया। सलमान ने इस एक्टर की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है।
61 साल के इस बुजुर्ग की फिजीक से इंप्रेस हुए सलमान खान, क्या आप पहचान पाएं??
बता दें कि इस शख्स ने सलमान खान के साथ फिल्म प्रेम रतन धन पायो में काम भी किया है। सलमान खान ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है, “ऊपर वाला बॉडी बिल्डर्स की खैर करे।” अगर आप अभी भी इस एक्टर को नहीं पहचान पाएं तो आगे पढ़ें।
61 साल के इस बुजुर्ग की फिजीक से इंप्रेस हुए सलमान खान, क्या आप पहचान पाएं??
पीछे से क्लिक की गई इस तस्वीर को देखकर आप अंदाजा नहीं लगा पाएंगे कि ये अनुपम खेर हैं। लोगों को इसका जवाब तब मिला जब सलमान के ट्वीट पर अनुपम खेर का जवाब आया, मेरी तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट करने के लिए शुक्रिया सलमान खान।
61 साल के इस बुजुर्ग की फिजीक से इंप्रेस हुए सलमान खान, क्या आप पहचान पाएं??
अनुपम खेर ने आगे लिखा, तुम्हारा कमेंट अच्छा लगा। जय हो। सलमान के इस ट्वीट के बाद लोगों को जाने-माने एक्टर अनुपर खेर का लुक और फिटनेस का राज पता चल गया। बहुत से लोगों ने अनुपम खेर को इस तरह वर्कआउट करते पहले कभी नहीं देखा था।