सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। रिलीज के बाद सलमान इस ट्रेलर के लिए ट्रोल भी हो चुके हैं लेकिन सुल्तान को इन सभी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। सलमान अपने बिंदास अंदाज के लिए जाने जाते हैं और उनका ये अंदाज हाल ही में रेस 3 के ट्रेलर लांच इवेंट पर भी देखने को मिला।
दरअसल ‘रेस 3’ ट्रेलर लांच इवेंट पर जब एक रिपोर्टर ने सलमान खान से पूछा कि आप रेमो डिसूजा के साथ एक डांस फिल्म करने वाले थे, जिसमें बाप-बेटी की कहानी दिखाई जानी थी। खबरों में बताया गया कि ‘ट्यूबलाइट’ के फ्लॉप होने के कारण आपने वो आइडिया ड्रॉप कर दिया और उस फिल्म की पूरी टीम के साथ ‘रेस 3’ की शूटिंग शुरू कर दी ? इसमें कितनी सच्चाई है…
अब इस बात का जवाब भाईजान ने कुछ ऐसा दिया कि वहां मौजूद सभी लोग सलमान का मुंह देखते रह गए। सलमान खान ने कहा, ‘जी हां, ट्यूबलाइट ने उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं की लेकिन फिर भी बाकी बहुत फिल्मों से उसने अच्छी कमाई की थी, जिसके लिए मैं बहुत खुश हूं। हमने डिस्ट्रीब्यूटर्स का बहुत सारा पैसा वापस कर दिया और हमारे पास इतना पैसा बच भी गया कि हम ‘रेस 3’ शुरू कर पाये।
सलमान खान ने कहा अगर आप उसे फ्लॉप फिल्म कहती हैं तो मुझे काफी खुशी है और गर्व है कि मेरी इतनी कमाई करने वाली फिल्म को आप फ्लॉप मानती हैं। इसी इवेंट में जब पत्रकार ने सलमान खान से पूछा था कि क्या उन्हें जेल जाने से डर लगता है। पत्रकार अपना पूरा सवाल खत्म कर पाता इससे पहले ही सलमान ने तुरंत कहा 'क्या आपको लगता है कि मैं हमेशा के लिए जेल जाने वाला हूं?' तभी पत्रकार ने 'नहीं' कहा जिसके बाद सलमान ने कहा - 'शुक्रिया और मैं परेशान नहीं हूं।'
सलमान खान की 'रेस 3' फिल्म 15 जून को रिलीज होगी। इस फिल्म को रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है। जिसमें सलमान के अलावा अनिल कपूर, जैकलीन,डेजी , बॉबी देओल और साकिब सलीम लीड रोल में हैं। यह फिल्म साल 2008 में आई 'रेस' फिल्म की फ्रेंचाइजी है। यह 'रेस' फिल्म की तीसरी सीरीज है।