बॉलीवुड एक्टर सलमान खान जल्द ही फिल्म 'रेस 3' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ जैकलीन फर्नांडिज, डेजी शाह, बॉबी देओल, और अनील कपूर अहम किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की पूरी स्टारकास्ट इन दिनों रेस-3 के प्रमोशन में लगी हुई है। इसी कड़ी में 'रेस 3' की टीम हाल ही में माधुरी दीक्षित के डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने' का हिस्सा बने और यहां पर सलमान ने जमकर मस्ती की। हालांकि सलमान खान अपनी मस्ती को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए।
इस लड़की के साथ नाचकर ट्रोल हुए सलमान खान, लोगों ने पूछा नशे में है क्या?
सलमान ने इस शो में डांसर्स के साथ न सिर्फ बातें की बल्कि उनके साथ नाचे भी। यहां वह एक लड़के के डांसिंग से बहुत प्रभावित हुए और उसकी जमकर तारीफ भी की।
Bhaijaan ne dikhaya unki deewangi for dance. The madness will continue next weekend, are you excited? #DanceDeewane @BeingSalmanKhan @MadhuriDixit @ShashankKhaitan #TheTusharKalia pic.twitter.com/nOICabqRes
A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143) on