चार देशों में धूम मचाने के बाद दबंग खान का 'दा-बंग टूर' नये साल से पहले दिल्लीवासियों को मनोरंजित करने 10 दिसंबर को दिल्ली में दस्तक दे रहा है। ये कॉन्सर्ट दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में होगा।
इस कॉन्सर्ट में म्यूजिक कंपोजर मीत ब्रोदर्स के साथ-साथ एक्ट्रेस कृति सेनन भी अपनी अदाओं का जलवा बिखेरेंगी। वहीं, लंदन, हांगकांग,ऑकलैंड और मेलबर्न में स्टेज पर आग लगाने के बाद सलमान खान का दा-बंग टूर दिल्लीवालों के दिल जीतने आ रहा है। कॉन्सर्ट में दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में तकरीबन 65 हजार दर्शकों के आने की आशा जताई जा रही है।
दिल्ली में इस कॉन्सर्ट को एक्टर और टीवी प्रजेंटर मनीष पॉल होस्ट करेंगे। मनीष फिल्म 'मिक्की वायरस; में बतौर एक्टर काम कर चुके हैं। बता दें कि कृति सनन, मीत ब्रोदर्स (मनमीत और हरमीत सिंह) के सुपरहिट सॉन्ग 'मैं तेरा ब्वॉयफ्रेंड, चिट्टियां कलाइयां, हाइ हील्स और बेबी डॉल पर ठुमकें लगातीं नजर आएंगी।
कॉन्सर्ट में सलमान के भाई एक्टर और प्रोड्यूसर सोहेल खान भी नजर आएंगे। विदेश में दा-बंग के चार टूर करने के बाद कृति एक सोलो परफोर्मेंस के साथ फिल्म मेकर और कोरियोग्राफर प्रभुदेवा और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ स्टेज पर अपना जलवा बिखेरेंगी। बता दें कि सोनाक्षी भी इस टूर में लगातार शामिल हो रही हैं।
पिछले कुछ टूर पर बिपासा बासु, रैपर और म्यूजिक कंपोजर बादशह, जैकलिन फर्नांडिस और अक्षय कुमार ने कईं स्टेज शो पर लाजवाब परफोर्मेंस दी थी। खबर है कि दिल्ली में होने वाला कॉन्सर्ट सुबह तड़के से ही शुरू हो जाएगा । कॉन्सर्ट में बेस्ट कॉमेडियन्स भी दर्शकों को गुदगुदाएंगे। बता दें कि इस दिन दिल्ली में चार और कॉन्सर्ट होने थे जो सलमान का शो बुक होने के बाद से चारों शो ऑर्गेनाइजर्स ने इन्हें आगे के लिए बढ़ा दिया है।