सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार्स की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं । पिछले 3 दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर उनका दबदबा कायम है । सलमान की फ्लॉप फिल्में भी 100 करोड़ की कमाई कर लेती हैं । सलमान की 'रेस 3' और 'ट्यूबलाइट' जैसी फिल्में फ्लॉप रही थीं । इसके बावजूद उनके स्टारडम में कोई फर्क नहीं पड़ा । फिल्म में सलमान का रोल छोटा हो या बड़ा, वो अपनी छाप छोड़ ही देते हैं । सलमान कैमियो करने में भी पीछे नहीं हैं । अपने 25 साल के करियर में उन्होंने कई फिल्मों में कैमियो किया । दखें पूरी लिस्ट....
2 of 10
फिल्म जीरो का टीजर
- फोटो : अमर उजाला
जीरो
पिछले दिनों आई शाहरुख खान की फिल्म में सलमान खान ने एक गाने के लिए कैमियो किया था । हालांकि फिल्म फ्लॉप हो गई थी ।
यमला पगला दीवाना फिर से
बीते साल रिलीज हुई इस फिल्म में भी भाईजान कुछ पलों के लिए नजर आए थे। फिल्म में सलमान ने मस्ताना का रोल अदा किया था।
जुड़वा 2
अपनी फिल्म 'जुड़वा' के इस रीमेक में सलमान ने कैमियो किया है।
सन ऑफ सरदार
फिल्म सन ऑफ सरदार ने सिनेमाघरों में 105.03 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसमें भी सलमान खान कैमियो करते नजर आए थे ।