पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। इस दौरान कई सेलिब्रिटीज अपने बयान की वजह से ट्रोल भी हुए। इन्हीं में से एक हैं पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू।
2 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान की तरफदारी करने वाले बयान पर सिद्धू को सोशल मीडिया पर खूब आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा था कि 'कुछ लोगों की इस हरकत के लिए सभी को कैसे जिम्मेदार ठहरा सकते हैं। ये हमला बेहद कायराना है और मैं इसकी निंदा करता हूं।' आलम ये था कि दर्शकों ने उन्हें शो से बाहर करने की मांग की। सिद्धू के बयान के बाद जब द कपिल शर्मा शो का प्रसारण हुआ तो उसमें बतौर जज अर्चना पूरन सिंह ने हिस्सा लिया। खबरें ऐसी आईं कि सिद्धू को शो से हटा दिया गया है लेकिन ऐसा नहीं था। चैनल की ओर से ऐसा कुछ भी ऐलान नहीं किया गया।
3 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : social media
भले ही आधिकारिक रूप से सिद्धू को कपिल के शो से नहीं हटाया गया हो लेकिन ऐसा लगता है प्रसारित हुए एपिसोड में सिद्धू के नहीं रहने पर दर्शकों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया है। दरअसल, बार्क रिपोर्ट में द कपिल शर्मा शो ने ऊंची छलांग लगाई है और पांचवें नंबर से सीधे दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। जाहिर है कपिल शर्मा इस स्थान को पाने के लिए लंबे समय से जद्दोजहद में थे।
बहरहाल, सिद्धू यही नहीं रुके थे पाकिस्तान ने जब भारतीय वायुसेना के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को रिहा करने का फैसला किया तो उन्होंने पाक पीएम इमरान खान की तारीफ की। जिसके बाद वो फिर से विवादों में घिरते हुए दिख रहे हैं।
5 of 5
sidhu, imran khan
- फोटो : social media
इमरान खान के इस ऐलान के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने उनकी तारीफ की है। सिद्धू ने ट्वीट किया कि 'इमरान खान, हर अच्छा काम अपने आप रास्ता बना लेता है। आपका यह नेक काम एक अरब लोगों को खुशी देगा। पूरा देश खुश है। मुझे अभिनंदन के माता-पिता और करीबियों के लिए बेहद खुशी है।'