बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों बिग बॉस 10 के चलते छाए हुए हैं। वो कभी कंटेस्टेंट्स को हंसाते हैं, कभी समझाते हैं तो कभी बुरी तरह डांट भी देते हैं। वैसे सलमान खान के गुस्से से तो हम सभी वाकिफ हैं। हाल ही में एक कंटेस्टेंट से बेहस करते हुए सलमान स्टेज छोड़कर चले गए थे।
बड़े-बड़े अधिकारियों को दबंगई दिखाते नजर आए सलमान खान, वीडियो हो गया वायरल
सलमान इससे पहले के सीजन में भी ऐसा कर चुके हैं। सभी जानते हैं कि सलमान जब गुस्से में होते हैं तो वो किसी पर हाथ उठाने से भी नहीं चूकते। उनका ये रवैया बताता है कि वो किसी से भी नहीं डरते। ऐसा उनके सुपरस्टार बनने की वजह से नहीं हुआ बल्कि वो शुरू से ही ऐसे हैं।
बड़े-बड़े अधिकारियों को दबंगई दिखाते नजर आए सलमान खान, वीडियो हो गया वायरल
हाल ही में सलमान के कुछ 18 साल पुराने वीडियो सामने आए हैं। जिसमें वो बड़े-बड़े अधिकारियों को भी आंख दिखाते नजर आ रहे हैं। पहले वीडियो में सलमान खान पुलिस स्टेशन में बैठे हैं। उन्हें गवाही देने के लिए बुलाया गया है। सलमान यहां भी अपनी दबंगई दिखाने से नहीं चूके। सलमान अधिकारियों को जरा भी भाव नहीं दे रहे।
देखें वीडियो-
बड़े-बड़े अधिकारियों को दबंगई दिखाते नजर आए सलमान खान, वीडियो हो गया वायरल
अगले वीडियो में सलमान जोधपुर विभाग के वन अधिकारी के सामने बैठे हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि गवाही के दौरान सलमान कुर्सी पर आराम फरमा रहे हैं। अधिकारी के सवालों से परेशान होकर वो कभी टेबल पर पैर टिका रहे हैं तो कभी टेबल पर हाथ मार रहे हैं। उनके चेहरे पर बेचैनी साफ दिख रही थी।
बड़े-बड़े अधिकारियों को दबंगई दिखाते नजर आए सलमान खान, वीडियो हो गया वायरल
पूछताछ के दौरान सलमान और अधिकारी की बहस भी हो गई। ये वीडियो भले ही 18 साल पुराना है लेकिन सलमान खान का ये अवतार काफी इंट्रेस्टिंग है। सलमान के फैन्स ये वीडियो जरूर देखना चाहेंगे। सलमान का ये एटिट्यूड आज भी नहीं बदला है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।