फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अयोध्या फैसले पर सलीम खान के बयान से आशुतोष राणा के जन्मदिन तक, बॉलीवुड की बड़ी खबरें

Sun, 10 Nov 2019 11:35 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 10 Nov 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
Salim Khan Statement On Ayodhya Verdict and  Ashutosh Rana Birthday entertainment news
Bollywood - फोटो : Social Media

अयोध्या विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को अपना ऐतिहासिक फैसला सुना दिया। पांच जजों की संवैधानिक पीठ ने 40 दिनों की सुनवाई के बाद यह फैसला दिया। पीठ ने विवादित जमीन पर रामलला के हक में निर्णय सुनाया। मुस्लिमों को मस्जिद के लिए अलग जमीन दी जाएगी। इस फैसले पर सलमान खान के पिता और पटकथा लेखक सलीम खान का बयान आया है।



अयोध्या फैसले पर आया सलमान के पिता सलीम खान का बयान, पीएम मोदी के लिए कही बड़ी बात

Salim Khan Statement On Ayodhya Verdict and  Ashutosh Rana Birthday entertainment news
Akshay Kumar - फोटो : Social Media

अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे फिट हीरो कहे जाते हैं। उनकी फिटनेस का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 52 साल की उम्र में भी वो सुबह सूरज उगने से पहले उठकर वर्कआउट शुरू कर देते हैं। साल में जितनी अक्षय की फिल्में रिलीज होती हैं शायद उतनी दूसरे किसी सुपरस्टार की नहीं होती। अक्षय अपने काम के प्रति बेहद गंभीर रहते हैं। हाल में फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके हाथ में चोट लग गई लेकिन इसके बाद भी उन्होंने काम जारी रखा।

फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार को लगी चोट, हाथ पर टेप लगाकर करते रहे काम

Salim Khan Statement On Ayodhya Verdict and  Ashutosh Rana Birthday entertainment news
सिंपल कपाड़िया - फोटो : Twitter

बॉलीवुड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया अपने समय की स्टार रही हैं। लेकिन डिंपल की बहन सिंपल बॉलीवुड में कुछ खास मुकाम हासिल नहीं कर पाईं। इसके बाद उन्होंने फैशन डिजाइनिंग में करियर बनाने का सोचा और इस फील्ड में उन्हें काफी सफलता हासिल हुई, लेकिन 10 नवंबर, 2009 को कैंसर के चलते उनकी मौत हो गई।

एक्टिंग में हुईं फ्लॉप तो फैशन डिजाइनर बन कमाया नाम, बीमारी से 51 की उम्र में ही हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
Salim Khan Statement On Ayodhya Verdict and  Ashutosh Rana Birthday entertainment news
ashutosh rana - फोटो : twitter

आशुतोष राणा की गिनती बॉलीवुड के उन बड़े कलाकारों में होती है जो अपने किरदार को अलग हटकर करते हैं। टीवी सीरियल 'स्वाभिमान' से अपना करियर शुरू करने वाले आशुतोष का आज जन्मदिन है। आशुतोष और उनकी पत्नी रेणुका शहाणे की लव स्टोरी बहुत दिलचस्प है।

4 साल बड़ी एक्ट्रेस से आशुतोष राणा ने रचाई थी शादी, बेहद दिलचस्प है दोनों की लव स्टोरी

विज्ञापन
Salim Khan Statement On Ayodhya Verdict and  Ashutosh Rana Birthday entertainment news
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors TV

बिग बॉस में इन दिनों खूब बवाल हो रहा है। वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद घर में काफी बदलाव हुए हैं। लगातार ट्विस्ट के चलते शो टीआरपी में भी बना हुआ है। बीते हफ्ते टास्क के दौरान काफी हंगामा हुआ। शनिवार को वीकेंड का वार में इसके चलते सलमान खान ने घरवालों की खूब क्लास लगाई।

BB 13: सलमान ने लगाई घरवालों की जमकर क्लास, घर से बेघर हुआ ये सदस्य

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed