अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे फिट हीरो कहे जाते हैं। उनकी फिटनेस का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 52 साल की उम्र में भी वो सुबह सूरज उगने से पहले उठकर वर्कआउट शुरू कर देते हैं। साल में जितनी अक्षय की फिल्में रिलीज होती हैं शायद उतनी दूसरे किसी सुपरस्टार की नहीं होती। अक्षय अपने काम के प्रति बेहद गंभीर रहते हैं। हाल में फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके हाथ में चोट लग गई लेकिन इसके बाद भी उन्होंने काम जारी रखा।
सूर्यवंशी की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार को लगी चोट, हाथ पर टेप लगाकर करते रहे काम
अक्षय इन दिनों रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' की शूटिंग कर रहे हैं। यह शूटिंग मुंबई में चल रही है। मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक एक सीन के दौरान उनकी बांह में खिंचाव आ गया था, जिसके बाद उन्हें फिजियोथैरेपिस्ट ने ब्लैक टेप बांध दिया। चोट के बावजूद भी उन्होंने शूटिंग को नहीं रोका।
अक्षय ने हाल ही में सूर्यवंशी के सेट से इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि उनके हाथ में टेप लगी हुई है। इसमें उनके साथ कैटरीना कैफ भी उनके साथ नजर आ रहीं हैं।
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on
इस फिल्म के जरिए अक्षय और कटरीना 9वीं बार एक साथ फिल्म में काम कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते हैं। बता दें कि इस फिल्म में इन दोनों स्टार्स के अलावा रणवीर सिंह और अजय देवगन भी नजर आएंगे।
एक्टिंग में हुईं फ्लॉप तो फैशन डिजाइनर बन कमाया नाम, बीमारी से 51 की उम्र में ही हुई मौत