फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

4 साल बड़ी एक्ट्रेस से आशुतोष राणा ने रचाई थी शादी, बेहद दिलचस्प है दोनों की लव स्टोरी

Sun, 10 Nov 2019 11:38 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 10 Nov 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
Ashutosh Rana Birthday Special his love story with Renuka Shahane
Ashutosh Rana, Renuka Sahane - फोटो : social media

आशुतोष राणा की गिनती बॉलीवुड के उन बड़े कलाकारों में होती है जो अपने किरदार को अलग हटकर करते हैं। टीवी सीरियल 'स्वाभिमान' से अपना करियर शुरू करने वाले आशुतोष का आज जन्मदिन है। आशुतोष और उनकी पत्नी रेणुका शहाणे की लव स्टोरी बहुत दिलचस्प है। तो उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको दोनों की लव स्टोरी बता रहे हैं।

Ashutosh Rana Birthday Special his love story with Renuka Shahane
Ashutosh Rana, Renuka Sahane - फोटो : social media

आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे की मुलाकात डायरेक्टर हंसल मेहता की एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। उस समय तक आशुतोष तो रेणुका के काम के बारे में जानते थे लेकिन रेणुका उन्हें नहीं जानती थीं।

Ashutosh Rana Birthday Special his love story with Renuka Shahane
Ashutosh Rana, Renuka Sahane - फोटो : social media

एक वेबसाइट के मुताबिक, डायरेक्टर रवि राय ने दीवाली पार्टी आयोजित की जहां आशुतोष नहीं पहुंच सके। इसके अगले दिन आशुतोष ने वॉयस मेल के जरिए रेणुका को दीवाली की शुभकामनाएं दीं। यहीं से दोनों के बीच फोन पर बात होने लगी। आखिरकार लगभग 3 महीने फोन पर बात करने के बाद दोनों ने फिर से मुलाकात की। रेणुका ने था बताया कि थोड़ा अजीब लगा लेकिन मैंने उन्हें फोन किया और हम दोनों ने लगभग 1 घंटे तक फोन पर बात की। उन्होंने बताया कि वो दिन बहुत अच्छे थे, हम दोनों अपने बिजी शेड्यूल के चलते केवल फोन पर ही बात कर पाते थे और आखिरकार 31 दिसंबर 1998 को हम दोनों मिले।c

विज्ञापन
विज्ञापन
Ashutosh Rana Birthday Special his love story with Renuka Shahane
renuka shahane, ashutosh rana - फोटो : Amar Ujala


रेणुका पहले से शादीशुदा थीं लेकिन बहुत कम समय में ही उनकी शादी टूट गई थी। रेणुका आशुतोष के साथ अपने रिश्ते को लेकर कुछ संदेह में थीं लेकिन आशुतोष को दोनों के रिश्ते को लेकर किसी तरह का कोई संदेह नहीं था। रेणुका की मां उनकी शादी को लेकर थोड़ी परेशान थीं। इसलिए नहीं क्योंकि यह उनकी दूसरी शादी थी बल्कि इसलिए कि आशुतोष मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव से थे और उनके परिवार में 12 लोग थे।

विज्ञापन
Ashutosh Rana Birthday Special his love story with Renuka Shahane
Ashutosh Rana, Renuka Sahane - फोटो : social media

इसके लगभग ढाई साल के बाद दोनों ने आशुतोष के गांव दमोह में शादी कर ली। दोनों के 2 बेटे शौर्यमन और सत्येंद्र हैं। रेणुका आशुतोष से लगभग 4 साल बड़ी हैं। 

अयोध्या फैसले पर आया सलमान के पिता सलीम खान का बयान, पीएम मोदी के लिए कही बड़ी बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed