{"_id":"6aa0f281efbac0e56001362b","slug":"hanuman-ansh-box-office-collection-film-nears-rs-170-crore-as-team-meets-yogi-adityanath-in-lucknow-2026-09-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हनुमान अंश: सफलता के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ से मिली फिल्म की पूरी टीम, इन बातों पर हुई चर्चा; जानें कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हनुमान अंश: सफलता के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ से मिली फिल्म की पूरी टीम, इन बातों पर हुई चर्चा; जानें कमाई
Wed, 09 Sep 2026 11:15 AM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:15 AM IST
सार
Hanuman Ansh: फिल्म 'हनुमान अंश' इन दिनों सिनेमाघरों में जबरदस्त कमाई कर रही है। इस बीच फिल्म की टीम ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। जानिए मुलाकात में क्या कुछ रहा खास।
विज्ञापन
हनुमान अंश की टीम ने की सीएम योगी से मुलाकात
- फोटो : इंस्टाग्राम @cmoffice_up
विस्तार
'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म भारत में 150 करोड़ रुपये के कलेक्शन के करीब पहुंच गई है। इसी बीच फिल्म को रिलीज हुए 33 दिन पूरे हो गए हैं और इसकी टीम ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित आधिकारिक आवास पर मुलाकात की।
आधिकारिक आवास पर हुई मुलाकात
फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी, प्रोड्यूसर और फिल्म की स्टारकास्ट के कुछ सदस्य मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। इस दौरान टीम ने सीएम योगी के साथ फिल्म बनाने के अपने अनुभव शेयर किए और फिल्म से जुड़ी कई बातें कीं।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर की हैं। मुलाकात के दौरान फिल्म और इसके कुछ खास सीन्स पर चर्चा हुई। इन सीन्स में नीम करौली बाबा और नाथ संप्रदाय की परंपरा से जुड़े प्रसंग दिखाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आधिकारिक आवास पर हुई मुलाकात
फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी, प्रोड्यूसर और फिल्म की स्टारकास्ट के कुछ सदस्य मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। इस दौरान टीम ने सीएम योगी के साथ फिल्म बनाने के अपने अनुभव शेयर किए और फिल्म से जुड़ी कई बातें कीं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कार्यालय ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर की हैं। मुलाकात के दौरान फिल्म और इसके कुछ खास सीन्स पर चर्चा हुई। इन सीन्स में नीम करौली बाबा और नाथ संप्रदाय की परंपरा से जुड़े प्रसंग दिखाए गए हैं।
विज्ञापन
हनुमान अंश की टीम ने की सीएम योगी से मुलाकात
- फोटो : इंस्टाग्राम @cmoffice_up
इन बातों पर हुई चर्चा
नाथ संप्रदाय हिंदू धर्म की एक आध्यात्मिक परंपरा है, जिसका संबंध भगवान शिव से माना जाता है। यह परंपरा योग, ध्यान और साधना पर खास ध्यान देती है।
फिल्म की टीम के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ ने फिल्म के उन महत्वपूर्ण सीन्स को भी देखा, जिनमें गोरखनाथ और नाथ संप्रदाय की परंपरा का जिक्र किया गया है। फिल्म में नीम करौली बाबा और नाथ परंपरा से जुड़े संतों के बीच के गहरे संबंध को भी दिखाया गया है।

‘हनुमान अंश’ के बारे में
- ‘हनुमान अंश’ को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और डायरेक्ट किया है।
- फिल्म में शोभिना डब्ल्यू. सत्य, विहान एस. हेगड़े, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल के. रस्तोगी और गुलशन पांडे जैसे कलाकार हैं।
- फिल्म को रागिनी एस., नम्रता जी. सिंह, अनुप्रिया ए. नगर और विशाल चतुर्वेदी ने प्रोड्यूस किया है।
- फिल्म को सिनेपोलिस के जरिए पूरे भारत में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है।
ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: 'मिर्जापुर द मूवी' का भौकाल जारी, 150 करोड़ के पास 'हनुमान अंश'; जानें बाकी फिल्मों का हाल