लॉकडाउन में पूरी इंडस्ट्री बंद है ऐसे में सितारों की स्पॉट की हुए तस्वीरों की बजाय उनकी थ्रोबैक तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। फैंस सितारों से जुड़ी इन यादों को काफी पसंद भी कर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जब सलमान खान के दोस्त और फिल्ममेकर साजिद नाडियावाला ने उनकी शादी को लेकर कई खुलासे किए थे।
कार्ड बंटने के बाद भी शादी से क्यों पलट गए थे सलमान, साजिद नाडियाडवाला ने किया था खुलासा!
सलमान का नाम आते ही उनकी शादी का जिक्र भी छिड़ जाता है। बेशक सलमान का नाम कई हीरोइनों के साथ जुड़ चुका है लेकिन शादी के नाम पर वह कन्नी काट जाते हैं। हालांकि एक वक्त था जब सलमान शादी के लिए बिल्कुल तैयार थे।
सलमान खान और संगीता बिजलानी की शादी की तारीख तक आ गई थी। यही नहीं कार्ड भी छप गए थे लेकिन शादी से कुछ दिन पहले ही सलमान ने शादी से मना कर दिया था। इस बारे में साजिद नाडियावाला ने कपिल शर्मा के शो में भी खुलासा किया था।
साजिद ने बताया था कि 'शादी डिसाइड हो गई कार्ड भी चले गए। करीब 25 लोगों को शादी में आना था लेकिन पांच-छह दिन पहले सलमान ने बोला 'यार मेरा शादी का मूड नहीं है।' इसके बाद मेरी शादी में सलमान स्टेज पर आए और बोले पीछे गाड़ी खड़ी है भाग ले, अभी भी वक्त है।'
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on
बता दें कि साल 2013 में करण जौहर के शो में जब सलमान पहुंचे थे तब उन्होंने शादी के सवाल पर कहा था कि 'एक वक्त ऐसा था जब मैं वाकई में शादी करना चाहता था। उस पल तक मैं पहुंच भी गया था बस थोड़ी सी दूरी थी। कार्ड भी छप चुके थे।' जब करण ने पूछा कि क्या उसने तुम्हें पकड़ लिया था तो जवाब में सलमान ने कहा, 'नहीं नहीं'। बाद में हंसते हुए सलमान ने कहा, 'ऐसा ही समझ लीजिए। मैं उस वक्त जिस तरह का था उसके लायक भी नहीं था।' कहा जाता है उसी दौरान सलमान सोमी अली को भी डेट कर रहे थे।
पति शोएब के साथ दीपिका भी रख रहीं रोजा, शेयर कीं बिना मेकअप की तस्वीरें