अभिनेता सैफ अली खान इन दिनों अपने एक इंटरव्यू की वजह से साफी सुर्खियों में हैं। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी अभिनेत्री अमृता सिंह को लेकर कई खुलासे किए हैं। सैफ ने अमृता सिंह के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं जब घर से भाग गया था और 20 साल की उम्र में शादी कर ली थी। मैं कुछ चीजों के लिए अमृता को श्रय देना चाहूंगा क्योंकि वो एकलौती ऐसी थीं, जिन्होंने मुझे परिवार, काम और बिजनेस को संजीदगी से लेना सिखाया। उन्होंने मुझे कहा कि तुम किसी टारगेट को हिट नहीं कर सकते जब तुम उसपर हंस रहे हो।' ऐसे में हम आज आपको सैफ अली खान और अमृता सिंह के प्रेम कहानी से जुड़ा एक किस्सा सुनाते हैं।
2 of 7
Amrita Singh, Saif Ali Khan
- फोटो : social media
सैफ अली खान और अमृता अरोड़ा 2004 में अलग हो गए थे। लेकिन दोनों किसी ने किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। सैफ जहां अपनी आने वाली फिल्मों के लेकर चर्चा में रहते हैं वहीं अमृता अपनी बेटी सारा अली खान को लेकर। सैफ की पहली पत्नी अमृता उनसे उम्र में करीब 12 साल बढ़ी थीं लेकिन इसके बाद भी दोनों के बीच प्यार हुआ और फिर शादी। लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। एक इंटरव्यू में सैफ ने कहा था कि अमृता ने मुझसे 5 करोड़ रुपए देने को कहा था लेकिन उस वक्त मेरी स्थिति ऐसी नहीं थी कि पूरे पैसे दे पाऊं। चलिए आज आपको बताते हैं कि आखिर उस वक्त क्या हुआ था?
3 of 7
Amrita Singh and Sara Ali Khan
- फोटो : instagram
सैफ और अमृता सिंह की पहली मुलाकात साल 1992 में हुई थी। उस समय अमृता बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी थीं और सैफ 'बेखुदी' फिल्म से डेब्यू करने जा रहे थे। 'बेखुदी' फिल्म को राहुल रवैल डायरेक्ट कर रहे थे। राहुल रवैल अमृता सिंह के करीबी दोस्त थे। इसलिए वह चाहते थे कि 'बेखुदी' फिल्म की स्टारकास्ट के साथ अमृता सिंह का फोटोशूट हो। सैफ 'बेखुदी' फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर रहे थे लिहाजा इस फोटोशूट के दौरान ही अमृता और सैफ की पहली मुलाकात हुई।
4 of 7
अमृता सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फोटोशूट के दौरान सैफ अमृता के कंधे पर हाथ रखने की कोशिश कर रहे थे। सैफ को ऐसा करते हुए अमृता ने नोटिस कर लिया था। यह वाकया दोनों की पहली नजर का प्यार तो नहीं था लेकिन वजह से दोनों एक दूसरे की तरफ आकर्षित जरूर हो गए थे। इस फोटोशूट के बाद सैफ के दिल में अमृता के लिए एक खास जगह जरूर बन गई थी। सैफ अमृता से दोबारा मिलने के लिए इतने उतावले थे कि उन्होंने अमृता सिंह को फोन तक कर दिया था।
5 of 7
saif ali khan and amrita singh
- फोटो : file photo
सैफ ने अमृता से फोन पर उनसे डिनर पर चलने को कहा। यह सुनकर अमृता चौंक गई थी। अमृता ने सैफ को बाहर जाने से मना कर दिया लेकिन उन्हें घर में साथ में खाना खाने को कहा। अमृता के कहने पर सैफ तुंरत उनके घर डिनर करने के लिए चले गए। जिस वक्त सैफ अमृता के घर आए थे तब अमृता ने बिल्कुल भी मेकअप नहीं किया था। अमृता को ऐसे देखकर सैफ उनकी तरफ और आकर्षित हो गए। हालांकि सैफ को यह भी लगा कि मेरे घर आने पर अमृता ने न तो मेकअप किया और न ही तैयार हुईं।