दिग्गज अभिनेता कमल हासन सिनेमा जगत में अपने 60 वर्ष पूरे कर चुके हैं। इस उपलक्ष्य में चेन्नई में तीन दिनों का जश्न मनाया जा रहा है। यह जश्न अभिनेता के जन्मदिन यानी कि 7 नवंबर से शुरू हुआ और 9 नवंबर तक जारी रहेगा। समारोह के दूसरे दिन साउथ सुपरस्टार रजनीकांत जश्न का हिस्सा बने।
2 of 4
Rajinikanth, Kamal Haasan
- फोटो : amar ujala mumbai
दोनों ने राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल के नए ऑफिस में कमल हासन के गुरु और मशहूर फिल्मकार, के. बालाचंदर की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर मणि रत्नम, के. एस रविकुमार, संथाना भारथी जैसे फिल्मी सितारे भी मौजूद रहे। फिल्मकार की मूर्ति करीब 60 किलो भारी और 23 इंच लंबी है जिसका अनावरण तमाम कलाकारों के साथ बालाचंदर की बेटी और परिवार की मौजूदगी में किया गया।
3 of 4
Rajinikanth, Kamal Haasan
- फोटो : amar ujala mumbai
इस मौके पर रजनीकांत ने कहा, 'के. बालाचंदर ने मुझे तमिल सीखने को कहा था। उन्होंने कहा था कि तुम देखो कि मैं तुम्हें कहां लेकर जाता हूं। उन्हें पता था कि तमिल लोगों को पसंद आएगी। हालांकि उनका पसंदीदा बच्चा हमेशा कमल ही था।' उन्होंने आगे कहा, अपूर्वा सगोधररगल, राज कमल फिल्म्स द्वारा निर्देशित मेरी पंसदीदा फिल्म है। इस फिल्म के लिए मैंने आधी रात में कमल को बधाई देने के लिए उठा दिया था। इसी तरह, थेवर मगन भी कमाल की फिल्म है। इस फिल्म का संदेश शानदार था।' रजनीकांत ने अपनी तीन पसंदीदा फिल्मों के बारे में बताया, 'जब मेरे पास देखने लायक कुछ भी नहीं होता है तो मैं गॉडफादर, थिरुविलायादल और कमल की फिल्म हे राम देखता हूं। मैंने हे राम अब तक करीब 50 दफा देख ली होगी।'
4 of 4
Rajinikanth, Kamal Haasan
- फोटो : amar ujala mumbai
वहीं कमल हासन ने कहा, 'हम अपने पुराने सपनों को आज पूरा कर रहे हैं। राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल का सफरनामा आगे भी जारी रहेगा। बालाचंदर की प्रतिमा यहां मेरी काम की निगरानी करेगी। हम जल्द ही अपनी 50वीं फिल्म की घोषणा करेंगे। भले ही मैं इस फिल्म में एक्टिंग ना करूं लेकिन यह एक भव्य फिल्म होगी।'