अनलॉक वन के तहत देशभर में थोड़ी रियायत दी गई है। जिसके बाद मुंबई में भी बॉलीवुड के सितारों को घर से बाहर निकलते देखा गया। इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा में रहे सैफ अली खान और करीना कपूर। बेटे तैमूर के साथ सैफ और करीना मरीन ड्राइव पहुंचे। हालांकि तैमूर के साथ बाहर निकलने पर एक शख्स उन्हें टोकता हुआ भी नजर आया।
लॉकडाउन में छूट मिलते ही तैमूर संग टहलने निकले सैफ और करीना, इस 'लापरवाही' की वजह से हो रहे ट्रोल
सामने आई तस्वीरों में सैफ अली खान, करीना कपूर और तैमूर मरीन ड्राइव के नजारे को एंजॉय कर रहे हैं। वो यहां सनसेट के वक्त पहुंचे थे। तैमूर की देखभाल करने के लिए उनकी नैनी भी साथ थीं। अनलॉक वन में सरकार ने जो गाइडलाइंस जारी किए हैं उसे मानना अनिवार्य है। ऐसे में सैफ और करीना भी मास्क लगाए नजर आए।
लॉकडाउन में छूट मिलते ही तैमूर को बाहर ले जाने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सामने आए एक वीडियो में सैफ और करीना से एक शख्स कहता है कि 'छोटे बच्चे को बाहर नहीं लाना है।' जिस पर सैफ पूछते हैं कि 'आज बाहर नहीं लाना है?' वहीं करीना शख्स की बात सुनकर कहती हैं, 'अच्छा।' ये वीडियो फोटो जर्नलिस्ट विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने समंदर किनारे और बीच पर सैर करने की अनुमति दे दी है। इस दौरान मास्क पहनने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी है। साथ ही जब तक बहुत जरूरी काम ना हो बुजुर्गों और बच्चों को घर पर ही रहने की सलाह दी जा रही है।
यही वजह है कि सैफ और करीना जब तैमूर को लेकर बाहर निकले तो शख्स ने उन्हें बच्चे को घर पर रखने की बात कही। सैफ और करीना को इस वजह से ट्रोल भी किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि इन सितारों को लाखों लोग फॉलो करते हैं और वही नियमों को नहीं मान रहे हैं।
सोनू सूद पर निशाना साधने वाले संजय राउत को इस फिल्ममेकर ने लिया आड़े हाथों, कहा- 'आपको तो जनता से पैसे...'