कन्नड़ अभिनेता चिरंजीवी सर्जा (Chiranjeevi Sarja) का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि 39 वर्षीय अभिनेता ने बेचैनी की शिकायत की जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उनका निधन हो गया। निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए घर लाया गया।
2 of 5
चिरंजीवी सर्जा का अंतिम संस्कार
- फोटो : सोशल मीडिया
उनके अंतिम दर्शन को फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। तमाम दक्षिण भारतीय अभिनेता उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इस दौरान चिरंजीवी की गर्भवती पत्नी मेघना राज का रो रोकर बुरा हाल था।
3 of 5
चिरंजीवी सर्जा का अंतिम संस्कार
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर्स सोशल मीडिया के जरिए अपनी श्रद्धाजंलि दे रहे हैं। चिरंजीवी के निधन की खबर फैलते ही उनके घर के बाहर उनके प्रशंसकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। चिरंजीवी का अंतिम संस्कार उनके फार्म हाउस पर ही किया जाएगा। अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
4 of 5
चिरंजीवी सर्जा का अंतिम संस्कार
- फोटो : सोशल मीडिया
केजीएफ एक्टर यश, शिवराज कुमार, दर्शन, श्रीमुरली, अभिषेक अंबरीश, के मंजु जैसे इंडस्ट्री की हस्तियों ने अस्पताल पहुंचकर अंतिम विदाई दी। मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने चिरंजीवी सर्जा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक लोकप्रिय अभिनेता और महान प्रतिभा के धनी थे।
5 of 5
चिरंजीवी सर्जा
- फोटो : सोशल मीडिया
चिरंजीवी ने फिल्म वायुपुत्र से अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत की थी। उनकी आखिरी फिल्म 'शिवार्जुन' थी जिसमें उन्होंने अमृता अयंगर और अक्षता श्रीनिवास के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। उन्होंने दो साल पहले अभिनेत्री मेघना राज से शादी की थी।