फिल्म इंडस्ट्री में कई कलाकार अपने करियर की शुरुआत करने की चाह रखते हैं। इनमें से कुछ आम लोगों के बीच से होते हैं तो कुछ स्टार किड्स। रुपहले पर्दे पर अपने अभिनय से कुछ कलाकार लोगों की स्मृतियों में अमर हो जाते हैं तो कई ढेर सारी फिल्में करने के बाद भी गुमनामी के अंधेरे में खो जाते हैं। ऐसी ही कलाकार हैं साहिला चड्ढा, जिन्होंने बॉलीवुड में 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, लेकिन आज शायद लोग उन्हें कम ही याद करते हैं।
2 of 6
साहिला चड्ढा
- फोटो : Social media
साहिला का जन्म एक पंजाबी हिन्दू परिवार में हुआ था। उनके पिता विमल चड्ढा मशहूर प्रोड्यूसर और पीआर भी थे। साहिला की मां का नाम देवेंद्र कुमारी राठौड़ था, जो राजस्थान के राजघराने से थीं। साहिला जब बहुत छोटी थीं, तभी उनकी मां का देहांत हो गया। इसके कुछ दिन बाद उनके पिता का भी निधन हो गया था।
3 of 6
साहिला चड्ढा
- फोटो : Social media
माता-पिता के जाने के बाद साहिला बिल्कुल अकेली पड़ गई थीं। उन्होंने मुंबई से ही स्कूलिंग और कॉलेज की पढ़ाई पूरी की। पिता की पहुंच के कारण साहिला को फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा स्ट्रगल करने की जरूरत नहीं पड़ी। 10 साल की छोटी उम्र में ही उन्हें मॉडलिंग का मौका मिल गया। उन्होंने कई सारे ब्यूटी कॉन्टेस्ट भी जीते हैं। साहिला को इस बात की ज्यादा खुशी थी कि उन्होंने मिस इंडिया का खिताब जीता था। मिस इंडिया बनने से पहले उन्होंने 25 खिताब जीते थे।
4 of 6
साहिला चड्ढा
- फोटो : Social media
मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद साहिला के पास फिल्मों की बौछार लग गई। उनकी पहली फिल्म का नाम 'शीला' था। ये कई भाषाओं में रिलीज की गई थी। इसमें उन्होंने लेडी टार्जन का रोल निभाया था। इसके बाद साहिला ने 50 अलग-अलग फिल्मों में बड़े-बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया। इनमें जैकी श्रॉफ, मिथुन और सलमान खान जैसे स्टार्स शामिल हैं।
5 of 6
बेटी प्रिंसेस संग सलमान खान के साथ साहिला
- फोटो : Insatagram
'हम आपके है कौन' उनकी सबसे बड़ी फिल्म में शामिल है। इसमें सलमान खान, माधुरी दीक्षित समेत कई बड़े स्टार्स थे। रीता का किरदार साहिला ने ही निभाया था, जिसमें वो सलमान को रिझाने की भूमिका निभाती दिखी थीं।। उनके अभिनय को पसंद किया गया था। उन्होंने हिंदी फिल्मों के अलावा क्षेत्रीय मूवीज में भी काम किया। तमिल, तेलुगु, बंगाली और भोजपुरी में उन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवाया। बॉलीवुड में उनकी आखिरी फिल्म 'वन टू का फोर' थी, जिसमें उनके साथ शाहरुख खान थे। इसके बाद 2001 में उन्होंने निमय बाली से लव मैरिज कर ली।