फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RRR 2: 'आरआरआर 2' को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, इस जगह होगी फिल्म की शूटिंग

Sat, 29 Jul 2023 10:39 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 29 Jul 2023 10:39 AM IST
विज्ञापन
RRR 2: Ram Charan and Jr NTR film directed by ss rajamouli To Be Shot In Africa Work On Script Underway
आरआरआर - फोटो : social media

एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित और रामचरण-जूनियर एनटीआर अभिनीत फिल्म 'आरआरआर' जबर्दस्त हिट रही। फिल्म का डंका ऑस्कर में भी बजा। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की सफलता को देखने के बाद मेकर्स ने इसके सीक्वल का एलान किया। सीक्वल की जानकारी मिलने के बाद से फैंस की खुशी का भी ठिकाना नहीं है और वह इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फैंस के लिए एक खास अपडेट आया है। 

RRR 2: Ram Charan and Jr NTR film directed by ss rajamouli To Be Shot In Africa Work On Script Underway
फिल्म 'आरआरआर' - फोटो : social media

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल 'आरआरआर 2' की स्क्रिप्ट पर काम अभी चालू है। यह फिल्म अफ्रीका में शूट की जाएगी। बता दें कि हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान एसएस राजामौली के पिता विजयेंद्र प्रसाद ने खुलासा किया कि फिल्म के सीक्वल में कहानी अफ्रीका में जारी रहेगी। फिल्म 'आरआरआर' की रिलीज के बाद मैंने सीक्वल बनाने का आइडिया साझा किया, जहां सीताराम राजू (राम चरण) और कोमाराम भीम (एनटीआर जूनियर) के साथ कहानी अफ्रीका में दिखाई जाएगी'।

RRR 2: Ram Charan and Jr NTR film directed by ss rajamouli To Be Shot In Africa Work On Script Underway
आरआरआर-एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

विजयेंद्र प्रसाद ने आगे कहा कि उनके बेटे को यह आइडिया पसंद आया और उन्होंने इसे एक पूरी स्क्रिप्ट में विकसित करने के लिए कहा। बता दें कि बातचीत के दौरान विजयेंद्र प्रसाद ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि फिलहाल उनके बेटे और निर्देशक एसएस राजामौली अपने अगले प्रोजेक्ट पर महेश बाबू के साथ काम कर रहे हैं। इसके पूरा होने के बाद ही वह आरआरआर 2 पर काम शुरु करेंगे।
Sanjay Dutt B'day: 308 लड़कियों से इश्क, रियल लाइफ में भी खलनायक बन रहे चर्चित, कुछ ऐसा है संजू बाबा का रौला

विज्ञापन
विज्ञापन
RRR 2: Ram Charan and Jr NTR film directed by ss rajamouli To Be Shot In Africa Work On Script Underway
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा, 'मैं अपने बेटे के स्वभाव को जानता हूं, महेश के साथ फिल्म पूरी करने तक वह सीक्वल पर कोई ध्यान नहीं देगा। इसके बाद अगर उसे मेरी स्क्रिप्ट पसंद आएगी और दोनों हीरो को स्क्रिप्ट अच्छी लगेगी और उनके पास वक्त होगा तो सीक्वल पर काम शुरू होगा।'
Kangana Ranuat: 'कोई पता तो करो आज नेपो गैंग कहां बिजी है...', RARKPK के रिलीज डे पर कंगना ने किस पर कसा तंज

विज्ञापन
RRR 2: Ram Charan and Jr NTR film directed by ss rajamouli To Be Shot In Africa Work On Script Underway
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इससे पहले बीते वर्ष नवंबर में एसएस राजामौली ने भी इस बात की पुष्टि की थी कि 'आरआरआर 2' पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा था, 'मेरी सभी फिल्मों के लिए मेरे पिता स्टोरी राइटर हैं। हमने आरआरआर 2 को लेकर चर्चा की है और वह स्टोरी पर काम कर रहे हैं'।
Kushi: सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा की 'कुशी' का टाइटल ट्रैक जारी, फैंस को भाया दोनों के बीच का रोमांस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed