{"_id":"6aa3d6a2c1f874b31c00a0b6","slug":"pakistani-actress-hania-aamir-song-pablo-release-collab-with-rakhi-sawant-2026-09-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाब्लो: हानिया आमिर के गाने में हुई राखी सावंत की एंट्री, अनोखा कोलैबोरेशन देख फैंस हैरान; जानें पूरा मामला","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
पाब्लो: हानिया आमिर के गाने में हुई राखी सावंत की एंट्री, अनोखा कोलैबोरेशन देख फैंस हैरान; जानें पूरा मामला
Sat, 12 Sep 2026 01:34 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:34 AM IST
सार
Hania Aamir: पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर ने अपने पहले गाने 'पाब्लो' से म्यूजिकल डेब्यू कर लिया है। एक्ट्रेस का यह गाना उन लोगों के लिए है, जो उनकी आलोचना करते हैं।
विज्ञापन
हानिया आमिर, राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर ने 'पाब्लो' गाने से म्यूजिकल डेब्यू किया है। हालांकि, इस गाने की खास बात यह है कि इसमें लोगों को बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत की आवाज भी सुनने को मिल रही है। दोनों देशों की यह अनोखी क्रॉस-बॉर्डर कोलैबोरेशन फैंस को काफी पसंद आ रही है।
हानिया आमिर का पहला रैप सॉन्ग
विज्ञापन
हानिया आमिर का पहला रैप सॉन्ग
- पाकिस्तानी एक्ट्रेस का यह पहला रैप सॉन्ग गुरुवार 10 सितंबर को रिलीज हुआ है।
- इस गाने को हानिया ने खुद लिखा और कंपोज किया है।
- वीडियो में वह गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं, जबकि बैकग्राउंड में राखी सावंत की आवाज सुनाई देती है।
- राखी ने हानिया की खूबसूरती की तारीफ करते हुए उन्हें आलोचनाओं से परेशान न होने की सलाह दी। गाने के अंत में राखी खुद भी नजर आती हैं।
राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
राखी ने हानिया से क्या कहा?
गाने में सुनने को मिलता है कि राखी सावंत अपनी आवाज में हानिया से कहती है, 'हानिया मेरी जान, कोई टेंशन नहीं लेनी। समझ गई कोई टेंशन नहीं लेनी। अरे तुम हूर हो, तुम्हारे चेहरे पर नूर है। तुम्हारी खूबसूरती से लोग जलते हैं। तुम शेरनी हो, डरना नहीं है। जो डर गया समझो मर गया। डर का सामना करो और आगे बढ़ती रहो।'
अब इस गाने को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। लोगों ने कमेंट सेक्शन में हानिया और राखी की इस जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

क्या थे यूजर्स के कमेंट्स?
एक यूजर ने लिखा, 'क्या शानदार गाना है।" वहीं दूसरे फैन ने कहा, "यह बहुत दिल छू लेने वाला है।" एक अन्य यूजर ने राखी सावंत को 'लॉर्ड राखी' कहा। किसी ने लिखा, "सिर्फ राखी के लिए लाइक किया।'
बता दें कि राखी सावंत भी इस खास पल को एन्जॉय करती नजर आईं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फैंस के रिएक्शन शेयर किए और एक इवेंट के लिए तैयार होते समय हानिया के गाने पर झूमते हुए अपना वीडियो भी पोस्ट किया।