{"_id":"609a30878e4879698c731a50","slug":"ritesh-pandey-engagement-bhojpuri-star-ritesh-got-engaged-with-vaishali-pandey-in-varanasi-see-viral-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भोजपुरी स्टार: रितेश पांडे ने कोरोना काल में की सगाई, तस्वीरें जमकर हो रहीं वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भोजपुरी स्टार: रितेश पांडे ने कोरोना काल में की सगाई, तस्वीरें जमकर हो रहीं वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Tue, 11 May 2021 01:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रितेश पांडे सगाई
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता और गायक रितेश पांडे अपने सुपरहिट गानों के लिए जाने जाते हैं। इस मामले में उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है। वहीं रितेश पांडे के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अक्सर अपने गानों को लेकर चर्चा में रहने वाले रितेश जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जी हां, रितेश पांडे ने सगाई कर ली है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
2 of 5
रितेश पांडे सगाई
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि रितेश पांडे ने डॉक्टर वैशाली के साथ वाराणसी में सगाई की है जिसमें परिवार के सदस्य और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। हालांकि कार्यक्रम कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार ही रखा गया था लेकिन काफी धूमधाम से उन्होंने वैशाली को अंगूठी पहनाई। उनकी सगाई की खबर सुनकर उनके फैंस काफी खुश हैं और तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। भोजपुरी स्टार संजय पांडे ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें अपलोड की हैं। इसके अलावा खबरें है कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे।
इन वायरल तस्वीरों में वैशाली, रितेश को सगाई की अंगूठी पहनाते हुए नजर आ रही हैं। दोनों एक साथ बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। सगाई के खास मौके पर रितेश ने नीले रंग का सूट पहना हुआ था तो वहीं वैशाली हरे और लाल रंग के लहंगे में नजर आईं। दोनों की सगाई पारंपरिक रीति- रिवाजों के साथ संपन्न हुई। सगाई की तस्वीरें देखने के बाद फैंस जमकर उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रितेश पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि वैशाली पांडे इस समय सिविल सर्विसेस की तैयारी कर रही हैं तो वहीं रितेश पांडे भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने- माने अभिनेता और गायक हैं। रितेश की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल करती हैं। उन्होंने रानी चटर्जी, अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी जैसी अभिनेत्रियों के साथ काम किया है। वहीं उनके कई म्यूजिक वीडियो भी वायरल होते रहते हैं जिन्हें फैंस खूब पसंद करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
रितेश पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में रितेश पांडे का एक सुपरहिट भोजपुरी गाना रिलीज हुआ है जो खूब वायरल हो रहा है। इस गाने के बोल हैं 'घरे बोलाके देबू की ना' (Ghare Bulake Debu Ki Na)। गाना बिल्कुल रितेश पांडे के फेमस स्टाइल में शूट किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।