कंगना रणौत की बहन रंगोली रणौत चंदेल की आज शादी की सालगिरह है। उनकी शादी को 10 साल पूरे हो गए हैं। इसको लेकर उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया है और पति के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था, जब उनपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। उस मुश्किल समय में पांच साल छोटी बहन कंगना रणौत उनकी मदद के लिए आगे आई थीं। उन्होंने बड़ी बहन को मुसीबत से निकालने और उनकी जिंदगी को एक बार फिर से खुशियों से भरने का जिम्मा अपने कंधों पर उठा लिया था।
2 of 7
पति व बेटे संग रंगोली चंदेल
- फोटो : Insatagram- @rangoli_r_chandel
कंगना की बहन रंगोली एसिड अटैक सर्वाइवर हैं। इस हादसे का जिक्र कंगना और खुद रंगोली भी कई बार कर चुकी हैं। लेकिन जब भी रंगोली उस मनहूस समय को याद करती हैं वह दहल उठती हैं। आज भी वे भावुक हो जाती हैं। एक बार रंगोली ने खुद ट्वीट कर बताया था कि उनपर एसिड अटैक क्यों हुआ था। साथ ही हमलावर का नाम भी बताया था।
3 of 7
कंगना रणौत, रंगोली चंदेल
- फोटो : Insatagram- @rangoli_r_chandel
रंगोली ने इस मामले में ट्वीट किया था कि मुझ पर अटैक करने वाले का नाम अविनाश शर्मा है। वह मेरे ही कॉलेज में पढ़ता था। हमारा एक ही फ्रेंड सर्कल था। उसने मुझे प्रपोज किया, जिसके बाद मैंने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी। मैंने ये बात किसी को नहीं बताई, लेकिन वह कई लोगों से बोलता था कि मुझसे एकदिन शादी जरूर करेगा।
4 of 7
पति व बेटे संग रंगोली चंदेल
- फोटो : Insatagram- @rangoli_r_chandel
जब मेरे माता-पिता ने मेरी सगाई एयरफोर्स ऑफिसर से तय कर दी तो वह मुझसे शादी करने के लिए चिंतित हो गया और एसिड फेंकने की धमकी देने लगा। मैंने उसे गंभीरता से न लेते हुए इस बारे में अपने माता-पिता और पुलिस को कुछ नहीं बताया ये मेरी सबसे बड़ी गलती थी। मैं चार लड़कियों के साथ पीजी में रहती थी। मुझे पता चला कि एक युवक मेरे बारे में पूछ रहा है। जैसे ही मैंने दरवाजा खोला, उसने एसिड फेंक दिया 'छपाक’।
5 of 7
पति व बेटे संग रंगोली चंदेल
- फोटो : Insatagram- @rangoli_r_chandel
रंगोली ने इसके बाद का दर्द बताया था। उन्होंने कहा था कि मेरे माता-पिता ने भी हार मान ली थी। वो मुझे उस शक्ल में देखते तो बेहोश हो जाते। तब कंगना ने उनके इलाज के लिए पैसे इकट्ठे किए थे। इसके लिए उन्हें मजबूरी में बी ग्रेड फिल्में भी करनी पड़ीं। इसको लेकर भी रंगोली ने एक ट्वीट के जरिए अपनी बात रखी थी।