दिग्गज अभिनेत्री
रीता भादुड़ी अब हमारे बीच नहीं रहीं। वे 62 साल की थीं। फिल्म और टीवी जगत की दिग्गज अभिनेत्री रीता भादुड़ी को अंतिम विदाई दी गई। उनके अंतिम संस्कार के दौरान बांगुरनगर में उनके प्रशंसकों और परिचित नजर आए। अंतिम संस्कार अंधेरी ईस्ट के पारसी वाड़ा में किया गया।
अभिनेत्री
रीता भादुड़ी के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में फैन्स पहुंचे। बॉलीवुड के कई बड़े दिग्गज भी रीता को अंतिम विदाई देने पहुंचे। रीता भादुड़ी किडनी की समस्या से जूझ रही थीं। बताया जा रहा है कि पिछले 10 दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थीं।
रीता हालिया शो 'निमकी मुखिया' के अलावा कुमकुम, छोटी बहू, हसरतें और अमानतें जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं. उन्होंने टीवी सीरीयलों के अलावा 'घर हो तो ऐसा', 'बेटा', 'कभी हां कभी ना', 'रंग', 'तमन्ना', 'अनुरोध', 'फूलन देवी', 'दलाल' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। रीता बहुत ही जिंदादिल इंसान थीं। रीता की किडनी कई सालों से काफी कमजोर हो गई थी, जिसके चलते हर दूसरे दिन उन्हें डायलिसिस के लिए जाना पड़ता था।
बता दें, रीता भादुड़ी का का जन्म चार नवंबर 1955 में हुआ था। बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस अदाकारा ने 71 फिल्मों में काम किया। टीवी पर भी रीता भादुड़ी ने 30 से ज्यादा धारावाहिकों में काम किया। उनको भारतीय सिनेमा में अपने सपोर्टिंग रोल्स के लिए जाना जाता है। रीता को अभी हाल ही में स्टार प्लस के टीवी सीरियल 'निमकी मुखिया' में देखा गया था।