फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Netizens Reaction On Shah Rukh Khan Deepika Padukone Movie KING Song Tu Mil Jaaye by Arijit Singh Madhubanti

तू मिल जाए: 'किंग' का पहला गाना देख नेटिजंस को क्यों याद आया 'पठान' का 'बेशर्म रंग'? क्या बोले SRK के फैंस?

Mon, 02 Nov 2026 10:52 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 02 Nov 2026 10:52 AM IST
सार

  • अभिनेता शाहरुख खान आज 02 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं।
  • अपने खास दिन पर उन्होंने फैंस को सप्राइज दिया है। किंग खान की आगामी फिल्म 'किंग' का पहला गाना रिलीज हो चुका है।
  • इसमें वे दीपिका पादुकोण के साथ नजर आए हैं। 'तू मिल जाए' तो गाने पर नेटिजंस ने कैसा रिएक्शन दिया है? जानें

विज्ञापन
Netizens Reaction On Shah Rukh Khan Deepika Padukone Movie KING Song Tu Mil Jaaye by Arijit Singh Madhubanti
'किंग' का पहला गाना 'तू मिल जाए' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल 2026 शाहरुख खान के फैंस के लिए खास है। करीब तीन साल के अंतराल के बाद बादशाह बड़े परदे पर जो नजर आएंगे। फिल्म का नाम है- 'किंग'। शाहरुख के जन्मदिन के मौके पर फिल्म का पहला गाना 'तू मिल जाए' भी रिलीज हो गया है। इस गाने को अरिजीत सिंह और मधुबंती बागची ने गया है। वहीं, इसमें इंटरनेशनल आवाज का जादू भी है। दरअसल, एड शीरन ने गाने में इंग्लिश रैप लाइन्स गाई हैं। इस गाने पर शाहरुख के फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स क्या कह रहे हैं?

विज्ञापन
Trending Videos

Netizens Reaction On Shah Rukh Khan Deepika Padukone Movie KING Song Tu Mil Jaaye by Arijit Singh Madhubanti
किंग का गाना- तू मिल जाए - फोटो : इंस्टाग्राम @tseries.official

क्रेजी हुए शाहरुख खान के फैंस
फिल्म 'किंग' का पहला गाना कल आधी रात को रिलीज किया। 02 नवंबर को सुबह दस बजे तक इसे 66 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। शाहरुख खान के जन्मदिन पर यह गाना रिलीज हुआ है, मानों फैंस का दिन बन गया है। एक्टर के फैंस क्रेजी हो गए हैं। दीपिका पादुकोण के साथ उनकी केमिस्ट्री एक बार फिर पसंद की जा रही है।
 



एक यूजर ने लिखा है, 'क्या दीपिका के बिना शाहरुख खान कोई ब्लॉकबस्टर दे सकते हैं'?
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Netizens Reaction On Shah Rukh Khan Deepika Padukone Movie KING Song Tu Mil Jaaye by Arijit Singh Madhubanti
किंग का गाना- तू मिल जाए - फोटो : इंस्टाग्राम @tseries.official

क्यों याद आया 'बेशर्म रंग'?  
वहीं, कुछ यूजर्स को इस गाने में भी दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की जोड़ी देखकर 'पठान' का 'बेशर्म रंग' गाना याद आ गया है। नेटिजंस कह रहे हैं कि 'तू मिल जाए' में कुछ नयापन नहीं दिख रहा है। एक यूजर ने लिखा है, 'गाने 'बेशर्म रंग' के बाद शाहरुख खान ने एक बार फिर भावनाएं आहत कर दी हैं'। 
 

विज्ञापन

Netizens Reaction On Shah Rukh Khan Deepika Padukone Movie KING Song Tu Mil Jaaye by Arijit Singh Madhubanti
'तू मिल जाए' गाने में शाहरुख और दीपिका - फोटो : Youtube @redchilliesentertainment

दीपिका की ऑरेंज ड्रेस ने फिर खींचा ध्यान
फिल्म 'पठान' के 'बेशर्म रंग' गाने में दीपिका पादुकोण की ऑरेंज कलर की ड्रेस पर नेटिजंस ने खूब ट्रोल किया था। दीपिका की आलोचना हुई थी। 'किंग' के 'तू मिल जाए' गाने में भी दीपिका एक जगह ऑरेंज ड्रेस पहने दिखी हैं। इस पर कुछ यूजर्स नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'क्या ऑरेंज ड्रेस पर फिर ट्रोलिंग होगी'? कुछ यूजर्स ने इसे 'पठान' के 'अनरिलीज्ड सीन' कहा है।
 



वहीं, कुछ यूजर्स को पर्दे पर एक बार फिर दीपिका और शाहरुख खान का साथ पसंद आ रहा है। 
 
 

Netizens Reaction On Shah Rukh Khan Deepika Padukone Movie KING Song Tu Mil Jaaye by Arijit Singh Madhubanti
किंग का गाना- तू मिल जाए - फोटो : इंस्टाग्राम @tseries.official

'धुरंधर' से हुई तुलना
कुछ यूजर्स इस गाने की तुलना रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' के 'गहरा हुआ' से कर रहे हैं। वे 'धुरंधर' के इस गाने को अधिक बेहतर बता रहे हैं।
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed