{"_id":"5c2ed7a9bdec22572b7ea206","slug":"rd-burman-death-anniversary-and-nirupa-roy-birthday-bollywood-big-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आरडी बर्मन की पुण्यतिथि से लेकर अंकित तिवारी के पिता बनने तक, ये हैं बॉलीवुड की बड़ी खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आरडी बर्मन की पुण्यतिथि से लेकर अंकित तिवारी के पिता बनने तक, ये हैं बॉलीवुड की बड़ी खबरें
Fri, 04 Jan 2019 09:19 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 04 Jan 2019 09:19 AM IST
विज्ञापन
आर डी बर्मन
आरडी बर्मन ने आज ही के दिन दुनिया को कहा था अलविदा
Trending Videos
Nirupa Roy
- फोटो : twitter
बॉलीवुड की 'मां' निरूपा रॉय का आज है जन्मदिन
निरूपा रॉय हिंदी सिनेमाजगत की ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्हें मां की उपाधि मिली है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह ज्यादातर फिल्मों में मां का किरदार ही निभाते दिखीं। मां के किरदार में निरूपा रॉय ने अपनी ऐसी छाप छोड़ी है कि लोग उन्हें कई साल तक याद रखेंगे। फिल्मों में निरूपा रॉय हमेशा रोते या लोगों को रुलाते ही दिखीं । मां बननिे से पहले निरूपा रॉय फिल्मों में लीड हीरोइन का भी रोल निभा चुकी हैं । निरूपा रॉय की बर्थ एनिवर्सरी पर देखिए उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें...
मां के रोल से पहले ग्लैमरस हीरोइन भी रही हैं निरूपा रॉय, क्या आपने देखी ये तस्वीरें

गायक गुरदास मान
- फोटो : फाइल फोटो
निरूपा रॉय के साथ सिंगर गुरदासमान भी आज मना रहे अपना बर्थडे
मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर गुरदास मान का आज यानी 4 जनवरी को जन्मदिन है। गुरदास मान ने अपनी मखमली अवाज से लाखों दिलों को जीता है। उन्होंने पंजाबी गानों के अलावा कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया। मंटो और सिर्फ तुम उनकी यादगार फिल्मों में से एक हैं। बतौर कलाकार पंजाबी दर्शकों ने उनकी फिल्मों को काफी पसंद किया है। जन्मदिन के खास मौके पर सुनते हैं गुरदास मान के कुछ बेहतरीन नगमें।
'छल्ला' से लेकर 'चक जवान' तक, ये हैं गुरदास मान के 10 सुपरहिट गाने

kader khan
- फोटो : film history
गोविंदा के बाद कादर खान के बेटे ने अमिताभ बच्चन पर भी साधा निशाना
कादर खान के निधन से उनके बेटे सरफराज बेहद दुखी हैं । कादर खान ने 31 दिसंबर को इस दुनिया को अलविदा कहा । इसके बाद 2 जनवरी को वो सुपुर्द-ए-खाक हुए । कादर खान के निधन पर बॉलीवुड के कई बड़े एक्टर और डायरेक्टर ने दुख जताया । अब कादर खान के बेटे सरफराज उन एक्टर्स से नाराज हैं जिन्होंने उनके पिता की हालत के बारे में पूछा तक नहीं । पहले उन्होंने गोविंदा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनसे कोई पूछे कि उन्होंने मेरे पिता के बारे में कितनी बार पूछा । अब सरफराज ने अमिताभ बच्चन पर भी सवाल उठा दिए हैं । सरफराज का कहना है कि बिग बी को मेरे पिता की याद उनके आखिरी दिनों में आई ।

ankit tiwari
सिंगर अंकित तिवारी बने बेटी के पिता
मशहूर सिंगर अंकित तिवारी के घर एक बड़ी खुशी आई है। सुरों के बादशाह अंकित तिवारी एक बेटी के पिता बन गए हैं। अंकित ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके साथ उनकी पत्नी और बेटी है। अंकित ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है- भगवान ने मुझे इस साल का सबसे अच्छा तोहफा दिया है। इस दुनिया में तुम्हारा स्वागत है। अंकित ने बताया कि उनकी बेटी का नाम महेश भट्ट ने आर्या तिवारी रखा है।