बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन 90 के दशक में लोगों के दिलों पर राज किया करती थीं। रवीना अब भी अपने फैंस के दिल में बसती हैं। जिस वजह से रवीना काफी चर्चाओं में भी रहती हैं। अब हाल ही में रवीना अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। जिसकी खूबसूरत तस्वीरें भी रवीना ने फैंस के साथ साझा की हैं।
बच्चों के साथ हिमाचल में छुट्टियां मना रहीं रवीना टंडन, शेयर की वादियों की खूबसूरत तस्वीरें
रवीना टंडन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अकस्र अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। इन दिनों रवीना अपने बच्चों राशा और रणवीर के साथ छुट्टियां बिता रही हैं। हिमाचल की खूबसूरत वादियों से उन्होंने बच्चों के सात मस्ती करते हुए कई तस्वीरें शेयर की हैं। जिन्हें खूब पसंद भी किया जा रहा है।
रवीना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री अपने बच्चों के साथ हिमाचल के बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच एंज्वॉय करती नजर आ रही हैं। तस्वीर साझा करते हुए कैप्स में रवीना ने लिखा, 'ठंडी का मौसम! गेटअवे से प्यार हो गया है #beautifulhimachal.'
View this post on Instagram
इन खूबसूरत तस्वीरों में हिमाचल की वादियां बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में पहाड़ों पर बर्फ की चादर नजर आ रही है। इसके साथ रवीना भी पर्पल कैप लगाए काफी क्यूट लग रही हैं। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
बता दें कि रवीना टंडन हिमाचल में अपनी आगामी फिल्म शूटिंग के लिए पहुंची हैं। बच्चों की दिवाली की छुट्टियां थीं जिसके चसते उनके दोनों बच्चे भी उनके साथ आए हैं। इससे पहले रवीना ने दीपावली भी यहीं पर मनाई थी। तो वहीं करवाचौथ की पूजा भी अपने पति से दूर रहकर हिमाचल में ही की थी। इस दौरान उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए अपना व्रत खोला था।
पढ़ें: जब सुनील दत्त ने बाल ठाकरे से मांगी थी मदद, बेटे संजय दत्त के लिए राजनीति से संन्यास लेने को भी हो गए थे तैयार