{"_id":"5e1028898ebc3e87ef0a91f7","slug":"ranveer-singh-turns-into-angrezo-ke-zamaane-ke-jailer-of-sholay-instagram-funny-video-is-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'शोले' वाले 'अंग्रेजों के जमाने के जेलर' बने रणवीर सिंह, वायरल हो रहा ये मजेदार वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'शोले' वाले 'अंग्रेजों के जमाने के जेलर' बने रणवीर सिंह, वायरल हो रहा ये मजेदार वीडियो
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
रणवीर सिंह अपने फिल्मों के किरदारों में जितने जिंदादिल रहते हैं निजी जिंदगी में वह उतने ही अतरंगी हैं। अक्सर वह अपने कपड़ों के लिए सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। कई मौकों पर मीडिया भी उनके अति उत्साही व्यक्तित्व से रूबरू हुई है। 3 दिसंबर की रात को रणवीर का फिर एक बार यह अतरंगी अवतार नजर आया।
Trending Videos
2 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : वोग
इस बार वह 'शोले' फिल्म में दिग्गज अभिनेता असरानी द्वारा निभाए जेलर के किरदार को दोहराते हुए नजर आ रहे हैं। रणवीर ने हिंदी सिनेमा जगत के इस मशहूर किरदार से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह असरानी के आइकॉनिक डायलॉग 'अंग्रेजो के जमाने के जेलर' बोलते हुए नजर आ रहे हैं।
3 of 5
ranveer Singh
- फोटो : instagram
रणवीर ने यह रूप एक विज्ञापन के लिए धारण किया है। सामने आए वीडियो में वह पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं। रणवीर ने अपने हाव-भाव से भी अभिनेता असरानी के किरदार की हुबहू कॉपी की है। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब रणवीर ने किसी विज्ञापन शूट के लिए इस तरह का किरदार अपनाया हो। इससे पहले वह फ्रेडडी मर्करी और चार्ली चैप्लिन का कैरेक्टर प्ले कर चुके हैं।
रणवीर सिंह की फिल्मों की बात करें तो वह इन दिनों फिल्म '83' को लेकर व्यस्त हैं। यह फिल्म 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत के स्वर्णिम जीत को पर्दे पर जीवंत करेगी। फिल्म में रणवीर कपिल देव की भूमिका अदा करेंगे, वहीं दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी भाटिया के रोल में दिखेंगी।
कबीर खान निर्देशित यह फिल्म 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी। इसके अलावा वह फिल्म 'तख्त', 'सूर्यवंशी' और 'जयेशभाई जोरदार' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।